LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News: बिहार के इस जिले में बड़ी लूट, रात के अंधेरे में 15 लाख के जेवरात लेकर भागे चोर, रात्रि प्रहरी को बनाया बंधक

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने रात्रि प्रहरी को बंधक बनाकर 15 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

15 लाख की लूट
15 लाख की लूट - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने रात्रि प्रहरी को बंधक बनाकर 15 लाख के जेवरात की लूट की है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आभूषण दुकानदारों में दहशत फैली हुई है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। 

ज्वेलरी शॉप से 15 लाख की लूट 

दरअसल, पूरा मामला समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है। जहां रात के अंधेरे में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दी है। जानकारी अनुसार कल्याणपुर महावीर चौक के पास बदमाशों ने रात में गश्ती कर रहे प्रहरी को बंधक बनाकर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह स्थानीय लोगों ने प्रहरी को वैती नदी किनारे हाथ-पांव बंधी अवस्था में पाया, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

Diarch GO

रात्रि प्रहरी को बनाया बंधक 

सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रात्रि प्रहरी को मुक्त कराया। पीड़ित प्रहरी वीर बहादुर मूल रूप से नेपाली नागरिक हैं। उन्होंने बताया कि वह बीते तीन से चार वर्षों से महावीर चौक से समर्था चौक तक रात्रि चौकीदारी का काम कर रहा है। घटना वाली रात वह महावीर चौक के पास बैठा था, तभी करीब 1 बजे 10 से 12 की संख्या में बदमाश वहां पहुंचे और उसके मुंह पर गमछा रखकर उसे काबू में कर लिया। हालांकि उसके साथ मारपीट नहीं की गई।

जांच में जुटी पुलिस

प्रहरी को बांधने के बाद बदमाश पास स्थित ज्वेलरी दुकान में घुसे और लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगालनेऔर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch