LATEST NEWS

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

Bihar politics -सत्ता किसी की बपौती नहीं, जनता को जवाब देना होगा, मुकेश सहनी ने बिहार पुलिस पर लगाया अपराधियों को संरक्षित करने का आरोप

Bihar politics - मुकेश सहनी ने निषाद समाज की युवती से हुए दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने का आरोप पुलिस पर लगाया है। उन्होंने कहा कि एसपी खुद अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।

Bihar politics -सत्ता किसी की बपौती नहीं, जनता को जवाब देना

Samastipur - समस्तीपुर पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने जिले के आरक्षी अधीक्षक की मनमानी और पीड़ित परिवार को न्याय न दिलाकर प्रताड़ित करने पर समस्तीपुर आरक्षी अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठाए, श्री साहनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते 25 अप्रैल को जिले के खानपुर प्रखंड के रहने वाले कांग्रेस साहनी की सुपुत्री सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई,  काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज किया , लेकिन आज कई हफ्तों के बाद भी उन अपराधियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

खुद आरक्षी अधीक्षक ही अपराधियों को संरक्षित कर रहे। पीड़ित परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। आरक्षी अधीक्षक महोदय अपराधियों से मिलकर मामले को रफा - दफा करने में लगे हुए है।

श्री साहनी ने बताया कि उन्होंने समस्तीपुर SP को की बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही इस घटना के संबंध में कोई प्रतिक्रिया दी, आखिर SP साहब अपराधियों को क्यों बचा रहे है ? 

पुलिस मुख्यालय का होगा घेराव

मुकेश साहनी ने मीडिया के माध्यम से कहा कि बिहार में अब पुलिस जनता की रक्षक नहीं भक्षक बन चुकी हैं , SP साहब अगर पंद्रह दिनों के अंदर पीड़ित परिवार को न्यायरणाही दिलाते तो पूरा निषाद समाज जिला पुलिस मुख्यालय की घेराबंदी कर आंदोलन करेगा।

NSIT
Nsmch

वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिनमें श्री उमेश साहनी, आदर्श पिंटू, एवं पुष्प साहनी ने अहम भूमिका निभाई।