LATEST NEWS

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

Bihar News: स्नैपचैट से की दोस्ती और बिहार की दो लड़कियां मानव तस्करी का हो गई शिकार, गुजरात से हुई बरामद

Bihar News: बिहार में एक बार फिर मानव तस्करी का मामला सामने आया है। जहां समस्तीपुर से लापता दो बहनों को बिहार पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से गुजरात से बरामद किया है।

मानव तस्करी
मानव तस्करी का खुलासा - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में मानव तस्करी का मामला एक बार फिर उजागर हुआ है। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग सगी बहनों को पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से दादरा एवं नगर हवेली के सिलवारा स्थित नरौला थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चियां 13 सितंबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।

मानव तस्करी का खुलासा 

इस पूरे मामले में पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह से जुड़े एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी बादल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने दरभंगा के बहेरी इलाके से छात्राओं को बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाने की साजिश रची थी। 

स्नैपचैट से आरोपी ने की दोस्ती

बताया जाता है कि आरोपी की दोनों बच्चियों से पहचान सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट के जरिए हुई थी। लापता होने के चार दिन बाद, 17 सितंबर को पीड़ित मां ने शिवाजीनगर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और गुजरात पुलिस के सहयोग से बच्चियों को 1800 किलोमीटर दूर से सुरक्षित बरामद कर लिया।

गुजरात से बरामद हुई दोनों नाबालिग

रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां सुरक्षित हैं और आगे की पूछताछ व कार्रवाई जारी है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और मानव तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। यह घटना साफ दिखाती है कि बिहार में मानव तस्करी का खतरा लगातार गहराता जा रहा है और पुलिस के सामने ऐसे मामलों को रोकना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

NSIT
Nsmch