LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

2005 से पहलेवाला कौनो काम नहीं किया था, इसको वोट नहीं दीजिएगा, सीएम नीतीश कुमार ने गिनाए अपने सरकार के काम, कहा - जो बच गया अब पूरा होगा

cm nitish kumar ने चुनावी सभा के दौरान बिहार की जनता को 2005 के पहले के शासन के बारे में बताया। कहा कि उस समय की सरकार ने कौनो काम नहीं किया था। बिहार में कुछ भी नहीं था।

2005 से पहलेवाला कौनो काम नहीं किया था, इसको वोट नहीं दीजिएग

Sasaram - बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम  नीतीश कुमार एक अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं। न सिर्फ कई जनसभाएं कर रहे हैं। इसके साथ ही वह लालू-राबड़ी के शासन और जंगलराज को लेकर जनता को पुराने समय की याद भी दिला रहे हैं। 

आज दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नीतीश कुमार रोहतास जिले के करहगर विधानसभा के इटवाडीह में थे। जहां उन्होंने जदयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2005 से पहले वाला कौना  काम नहीं किया था, उसको वोट मत दीजिए।

Diarch GO

करगहर विधानसभा के इटवाडीह मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह के पक्ष मे चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश-मोदी की साझेदारी ने बिहार को “जंगल राज” से मुक्त कराया और वंशवाद की राजनीति को खत्म किया। 

नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर तीखा हमला बोलते वह कहां की 2005 से पहले बिहार में डर और भय का माहौल था। उस समय पढ़ाई, बिजली, सडक एवं अन्य व्यवस्था नहीं थी।

NSIT
Nsmch

 बिहार में सभी जाति धर्म के लोगों के लिए काम किया गया है और आगे जो बचा हुआ है, उस काम को पूरा  किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले वाले ने कोई काम नहीं किया है। उसे वोट मत दीजिएगा। इस दौरान उन्होंने जदयू प्रत्याशी वशिष्ठ सिंह को मत देने की अपील की।

कहा कि यह सिर्फ सरकार से जुड़े  रहेंगे। बल्कि आप लोगों के सीधे  संपर्क में   रहेंगे और यहां का सारा काम कराएंगे।

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने रोहतास जिला में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज नोखा तथा काराकाट में भी चुनावी सभा को संबोधित किया।

Report - ranjan kumar