LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar teacher dies - वंदे भारत की चपेट में आकर सरकारी शिक्षक की मौत, चुनावी ड्यूटी के बाद घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Bihar teacher dies - इलेक्शन ड्यूटी के बाद घर लौटने के दौरान सरकारी शिक्षक तेज रफ्तार वंदे भारत की चपेट में आ गया। जिसकी उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

Bihar  teacher dies - वंदे भारत की चपेट में आकर सरकारी शिक्ष

Samastipur - बिहार के समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मृतक शिक्षक चुनावी ड्यूटी पूरी करके अपने घर लौट रहे थे।

मृतक की पहचान और दुर्घटना का विवरण

मृतक की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी रामसेवक बैठा (55) के रूप में हुई है। वे हसनपुर बड़गांव मिडिल स्कूल में कार्यरत थे। यह घटना सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन के पास घटी।

Diarch GO

मृतक के भाई तारकेश्वर बैठा ने बताया कि रामसेवक बैठा की चुनावी ड्यूटी मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र में लगी थी। गुरुवार रात को वोटिंग के बाद ईवीएम जमा कराने के उपरांत, वे अपने एक दोस्त के घर आ रहे थे। सिंघिया घाट रेलवे गुमटी के पास बाइक से उतरकर वे स्टेशन की ओर पैदल जा रहे थे, जहां से उन्हें हसनपुर के लिए ट्रेन पकड़नी थी।

इसी दौरान, पीछे से आ रही 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन की चपेट में वे आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

पुलिस कार्रवाई और जांच

दुर्घटना के बाद, पुलिस ने मृतक की पहचान उनके चुनावी परिचय पत्र के आधार पर की और परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बीपी आलोक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षक चुनावी ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जा रहे थे और इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।