LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar STF: बिहार STF की बड़ी सफलता! समस्तीपुर पुलिस के साथ ज्वांइट ऑपरेशन में कुख्यात अपराधी सरोज सिंह गिरफ्तार, बरामद किया हथियारों का जखीरा

Bihar STF: बिहार में एक निलंबित पुलिस सिपाही सरोज सिंह के पास से सेना स्तर के हथियारों और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज़ मिले हैं। STF और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया।

  Bihar STF
STF के हाथ लगी बड़ी सफलता!- फोटो : SOCIAL MEDIA

 Bihar STF: बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एके-47, इंसास और कारबाइन जैसे हथियारों के साथ एक निलंबित सिपाही सरोज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। यह पहली बार है कि कोई पूर्व सिपाही संगठित गिरोह का सरगना बनकर सामने आया है।

 सरोज सिंह की पृष्ठभूमि

सरोज सिंह  2008 में बिहार पुलिस में नियुक्ति था। जहानाबाद में तैनाती के दौरान अनुशासनहीनता और आपराधिक गतिविधियों के आरोप लगे। निलंबन के बाद से मोस्ट वांटेड अपराधी बन गया। उसके खिलाफ मोहिउद्दीननगर थाने में 9 गंभीर मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या की कोशिश, बलवा, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी के मामले शामिल है।

Diarch GO

सेना के स्तर के हथियार और दस्तावेज

STF और समस्तीपुर की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बरामद सामग्री केवल एक गैंग के खतरनाक इरादों को नहीं, बल्कि उसकी सेना जैसी ताकत और वित्तीय नेटवर्क को उजागर करती है। बरामद सामग्री इस प्रकार है:

AK-47 राइफल + मैगजीन

INSAS राइफल

कारबाइन

306 बोर राइफल

दुनाली रायफल का बैरल

145 जिंदा कारतूस

6 मैगजीन

 अन्य बरामद सामग्री

22 जाली सरकारी मुहरें

1 करोड़ 10 लाख मूल्य की ज़मीन के दस्तावेज

एप्पल और सैमसंग के दो मोबाइल फोन

बुलेट मोटरसाइकिल

हत्या की साजिश से जुड़े इनपुट

गिरफ्तार सहयोगी और आपराधिक नेटवर्क

गिरफ्तार अपराधियों की सूची

सरोज कुमार सिंह – समस्तीपुर

परशुराम सिंह – सरोज के करीबी रिश्तेदार

मुन्ना यादव – मोहनपुर थाना क्षेत्र

विश्वजीत सिंह – परशुराम का पुत्र

निशांत कुमार राय – बेगूसराय निवासी

इन सभी की आपराधिक पृष्ठभूमि और नेटवर्किंग से संकेत मिलता है कि गिरोह बहु-जनपदीय और बहु-संगठित रूप में सक्रिय था।

NSIT
Nsmch

खतरे की घंटी: फर्जी मुहरें, फर्जी दस्तावेज़ और अगली साजिशें

22 फर्जी मुहरों की बरामदगी एक नए तरह की अपराधी-पोलिटिकल-प्रशासनिक गठजोड़ का संकेत देती है। इसके अलावा, STF ने जानकारी दी कि इस गैंग द्वारा दो बड़े अपराधियों की हत्या की साजिश बनाई गई थी, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।