LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar News: सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब-हथियार और लाखों रुपए के साथ 4 कुख्यात पकड़ाएं, दो महिलाएं भी शामिल

Bihar News: सहरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कुख्यातों को गिरफ्तार किया है। इन कुख्यातों के पास से शराब और हथियार के साथ लाखों रुपए कैश बरामद हुआ है..पढ़िए आगे...

सहरसा पुलिस
सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में सहरसा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में शराब, अवैध हथियार और नगदी के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।  

पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

जानकारी अनुसार सदर थाना और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब, हथियार और नगदी बरामद की। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 29 अगस्त को टीओपी-2 प्रभारी को सूचना मिली थी कि गांधी पथ वार्ड संख्या 14 निवासी रामकृष्ण कुमार उर्फ जलवा के घर पर अवैध शराब और हथियार रखे गए हैं।

घर से लाखों कैश बरामद 

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर पर दबिश के दौरान एक युवक पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश कर रहा था। जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। वहीं घर के अंदर से एक और युवक और दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक पिस्टल, 42 जिंदा कारतूस, 28 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप, 33 लीटर विदेशी शराब और 4 लाख 66 हजार 500 रुपये नगद मिले। सभी सामान को जब्त कर लिया गया है। 

4 की गिरफ्तारी 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकृष्ण साह उर्फ जालवा साह और प्रदुमन कुमार के रूप में हुई है। दोनों गांधी पथ, वार्ड संख्या 10, थाना सदर के रहने वाले बताए गए हैं। डीएसपी ने कहा कि पूरे मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियार और नगदी किस काम में उपयोग होने वाले थे और इनके नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर सिंह दिनकर की रिपोर्ट