LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

सहरसा प्रेक्षागृह में सजेगा जन कल्याण दरबार: डिप्टी सीएम की मौजूदगी में अंचलाधिकारियों की होगी क्लास

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा 31 दिसंबर को सहरसा में 'भूमि सुधार जन कल्याण संवाद' करेंगे, जहाँ वे जनता की जमीन से जुड़ी समस्याओं को सुनेंगे और राजस्व कार्यों की समीक्षा करेंगे।

सहरसा प्रेक्षागृह में सजेगा जन कल्याण दरबार: डिप्टी सीएम की

Patna - बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा आगामी 31 दिसंबर 2025 को सहरसा जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे सहरसा (विकास भवन के सामने स्थित प्रेक्षागृह) में 'भूमि सुधार जन कल्याण संवाद' की अध्यक्षता करेंगे. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को राजस्व और भूमि सुधार विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराना और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाना है. 

प्रथम पाली: जनता की शिकायतों पर होगा सीधा एक्शन

कार्यक्रम की पहली पाली सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी, जिसमें उपमुख्यमंत्री सीधे जनता से रूबरू होंगे. इस दौरान दाखिल-खारिज, ऑनलाइन सेवाओं और भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं पर आम लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी. विशेष बात यह है कि कुछ महत्वपूर्ण मामलों में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारी को पीड़ित के सामने बैठाकर समस्या पर चर्चा की जाएगी ताकि त्वरित समाधान निकल सके. इसके लिए रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. 

द्वितीय पाली: अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलने वाली दूसरी पाली में उपमुख्यमंत्री जिले के तमाम राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में जिले के अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, और अंचलाधिकारियों के साथ दाखिल-खारिज, 'परिमार्जन प्लस' और 'ई-मापी' जैसे ऑनलाइन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा 'अभियान बसेरा 2' की वर्तमान स्थिति का भी आकलन किया जाएगा. 

भूमि विवादों में कमी लाने की सरकार की मंशा

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि दाखिल-खारिज और ई-मापी जैसी सेवाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने से भूमि अभिलेख अपडेट होंगे, जिससे राज्य में भूमि विवादों में भारी कमी आएगी. उन्होंने आम जनता को आश्वस्त किया है कि राजस्व विभाग के कार्यों के लिए किसी को भी बेवजह परेशान नहीं होने दिया जाएगा. प्रधान सचिव श्री सी.के. अनिल के नेतृत्व में यह समीक्षा अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि सुधार की प्रक्रिया को धरातल पर उतारा जा सके.