LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Road Accident In Bihar: रफ्तार का कहर, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने घर में सो रहे पति-पत्नी को रौंदा, मौत से मचा हड़कंप

Road Accident In Bihar: बिहार में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने घर में सो रहे दंपति को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद भारी बवाल देखने को मिला।

 रफ्तार का कहर
रफ्तार का कहर- फोटो : reporter

Road Accident In Bihar: बिहार के सहरसा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। नवहट्टा थाना क्षेत्र के बराही चौक पर देर रात एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने घर में घुसकर पति-पत्नी को कुचल डाला। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बराही गांव निवासी लक्ष्मी पासवान और उनकी पत्नी तारा देवी के रूप में हुई है।

पति-पत्नी को रौंदा 

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, देर रात दंपति घर में सो रहे थे। तभी कोशी बांध बराही चौक से नीचे उतर रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर घर में घुस गई और दोनों को रौंद दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो से शव को बाहर निकाला।

Diarch GO

 पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप 

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद नवहट्टा पुलिस करीब दो घंटे देर से घटनास्थल पर पहुंची। इस लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने बराही चौक पर प्रशासन और अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 

परिजनों में आक्रोश 

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की। स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की लापरवाही और चौक पर पेट्रोलिंग नहीं होने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है।

NSIT
Nsmch

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट