LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

हथियार के बल पर राहगीर से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसआईटी ने तीन विधि-विरुद्ध किशोरों को किया निरुद्ध

पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र में 14 अगस्त की रात हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर है। इस मामले में एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने तीन विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया है....

हथियार के बल पर राहगीर से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रव
राहगीर से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अंकित कुमार

Purnia जिले के केनगर थाना क्षेत्र में 14 अगस्त की रात हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया है। पुलिस की इस तत्परता से इलाके में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।


रिकाबगंज पुल के पास वारदात: चार अपराधियों ने हथियार दिखाकर मचाया उत्पात 

घटना रिकाबगंज स्थित पुल के पास की है, जहां चार अज्ञात बदमाशों ने बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को घेर लिया। अपराधियों ने देसी पिस्टल के बल पर पीड़ित से उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 1800 रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद पुलिस ने कांड संख्या 256/26 दर्ज कर जांच शुरू की।


Diarch GO

तकनीकी साक्ष्यों का कमाल: एसआईटी को मिली बड़ी सफलता 

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 और तकनीकी शाखा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना तंत्र का सटीक इस्तेमाल करते हुए संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। लगातार तफ्तीश के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर तीनों किशोरों को दबोच लिया गया।


बरामदगी से पर्दाफाश: लूटी गई बाइक, पिस्टल और मोबाइल जब्त 

NSIT
Nsmch

पुलिस ने निरुद्ध किए गए किशोरों के कब्जे से घटना से जुड़ा महत्वपूर्ण सामान बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान लूटी गई बाइक, वारदात में इस्तेमाल की गई एक अन्य मोटरसाइकिल, एक देसी पिस्टल और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस अब दूसरी बाइक की भूमिका की भी जांच कर रही है।


जांच जारी: बाकी अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस 

प्रारंभिक सफलता के बावजूद पुलिस की तफ्तीश जारी है। एसआईटी अब वारदात में शामिल चौथे अपराधी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि लूटे गए सामान को कहां खपाने की योजना थी।

अंकित की रिपोर्ट