LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

मानगंज में पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू यादव: मृतक की बेटियों की शादी में ₹20-20 हजार की मदद का एलान, बीजेपी ने नीतीश जी को धोखा दिया

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सुपौल के मानगंज में मृतक मोहम्मद इजरायल के परिजनों से मुलाकात की। आर्थिक मदद के साथ बेटियों की शादी में सहयोग का वादा किया और बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

मानगंज में पीड़ित परिवार से मिले सांसद पप्पू यादव: मृतक की ब

Supual - : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार को सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगंज पहुंचे । यहाँ उन्होंने रास्ते के विवाद में हुई मारपीट के बाद जान गंवाने वाले मोहम्मद इजरायल के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी । सांसद ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है 

क्या था पूरा मामला? 

Diarch GO

जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 5 में बीते 28 मार्च को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक मारपीट हुई थी । इस घटना में मोहम्मद इजरायल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई । इस दुखद घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश और शोक की लहर है 

बेटियों के निकाह के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा 

परिजनों से मुलाकात के दौरान पप्पू यादव ने न केवल उन्हें ढांढस बंधाया, बल्कि तत्काल आर्थिक सहायता भी प्रदान की । सांसद ने पीड़ित परिवार की बेटियों के भविष्य की चिंता करते हुए घोषणा की कि मृतक की प्रत्येक बेटी के विवाह के समय वे अपनी ओर से ₹20,000 की आर्थिक मदद देंगे । उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे उनके साथ खड़े हैं 

आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय का भरोसा 

सांसद पप्पू यादव ने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी । उन्होंने स्थानीय लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था पर अटूट विश्वास रखें, दोषियों को कड़ी सजा दिलाना उनकी प्राथमिकता है 

बीजेपी पर तीखा हमला: "नीतीश कुमार को धोखे से दिल्ली भेज रहे हैं"

 इस दौरान पप्पू यादव ने राजनीतिक हमला बोलने में भी देरी नहीं की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी धोखे से नीतीश कुमार को दिल्ली भेज रही है । उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने बिहार की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और यह बिहार के विकास के साथ एक बड़ा धोखा है 

रिपोर्ट - विनय कुमार मिश्रा

NSIT
Nsmch