LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : सांसद पप्पू यादव ने दी केंद्र को सीधी चुनौती, कहा 'मेरे जीते-जी केंद्र शासित प्रदेश नहीं बनेगा सीमांचल'

Bihar News : पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा की मेरे जीते जी सिमांचल केंद्र शासित राज्य नहीं बन पायेगा. उन्होंने केंद्र की मंशा पर भी सवाल खड़े किये......पढ़िए आगे

Bihar News : सांसद पप्पू यादव ने दी केंद्र को सीधी चुनौती, क
पप्पू का केंद्र पर हमला - फोटो : ANKIT

PURNEA : सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की चर्चाओं के बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि उनके जीवित रहते सीमांचल के इलाके को केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा नहीं बनने दिया जाएगा। पप्पू यादव ने इसे एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार देते हुए सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह साजिश रचकर पहले बिहार की सत्ता पर पूर्ण नियंत्रण पाना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि सीमांचल को लेकर हो रही इस सुगबुगाहट के पीछे का असली मकसद पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों को प्रभावित करना है। उनके अनुसार, बिहार के सीमांचल से राजनीति साधकर पड़ोसी राज्य बंगाल के समीकरणों को बदलने की कोशिश की जा रही है, जिसे वह कतई सफल नहीं होने देंगे।

Diarch GO

केंद्र शासित प्रदेश के विचार का विरोध करते हुए पप्पू यादव ने एक वैकल्पिक प्रस्ताव भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वास्तव में इस क्षेत्र का भला चाहती है, तो सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल के इलाकों को मिलाकर एक अलग 'प्रदेश' (राज्य) का गठन कर दे। उन्होंने तर्क दिया कि एक अलग राज्य बनने से इस पिछड़े इलाके का विकास अधिक तेजी से और प्रभावी ढंग से हो सकेगा, न कि इसे केंद्र के सीधे नियंत्रण में डालने से।

पप्पू यादव ने भावुक होते हुए कहा कि सीमांचल की जनता का अपना गौरव और इतिहास है। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक हलचल को इस क्षेत्र की अस्मिता से जोड़ते हुए कहा कि वह किसी भी कीमत पर सीमांचल के हितों के साथ समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे पर सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे और जनता के हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे।

NSIT
Nsmch

अंकित की रिपोर्ट