LATEST NEWS

  • Librarian recruitment exam
  • पटना में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का हंगामा, सर्टिफिकेट और अंकपत्र के लिए खूब काटा बवाल

  • PM-VBRY Schme
  • PM-VBRY Schme: मोदी सरकार देगी 15,000 तक की प्रोत्साहन राशि, जानें EPFO पोर्टल पर क्या करना होगा

  • Diesel Price India
  • Diesel Price India: भारत में डीजल की मांग में तेज उछाल, 15 दिनों में 36.5 लाख टन की

  • Panchayats Audit Ordered
  • Bihar Panchayati Raj :बिहार में पंचायतों के लिए नई नियमावली, पटना जिला पंचायत राज कार्यालय की वित्तीय गड़बड़ियों

  • Complaint Filed against Prashant Kishor
  • प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें! साइबर थाने में शिकायत, CM सम्राट चौधरी को गोली मारने के बयान में

PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर बिहार में सेवा संकल्प का आगाज, पूर्णिया में झाड़ू लेकर उतरे अधिकारी

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से देशभर में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया गया है।..

Bihar Launches Seva Sankalp Drive on PM Modi 76th Birthday
सेवा संकल्प का आगाज- फोटो : reporter

PM Modi Birthday:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से देशभर में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया गया है। अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा और इसके तहत सेवा, स्वच्छता, जनसंपर्क तथा सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि समृद्ध बिहार के रास्ते विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी लोग प्रधानमंत्री को आशीर्वाद दें। बिहार में अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

इसी कड़ी में पूर्णिया में जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से स्वच्छता सेवा अभियान चलाया गया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, महापौर विभा कुमारी, उपमहापौर समेत अधिकारियों ने अंबेडकर सेवा सदन से नगर निगम कार्यालय तक झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

इस दौरान डीएम अंशुल कुमार ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत आज से हुई है और आगे भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महापौर विभा कुमारी ने लोगों से नगर निगम को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग इधर-उधर कचरा फेंकने के बजाय नगर निगम की कचरा संग्रहण गाड़ी में ही घरेलू कचरा डालें।

बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान दीपोत्सव, स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों समेत कई आयोजन प्रस्तावित हैं। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाना है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अंकित कुमार