LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

पटना में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का हंगामा, सर्टिफिकेट और अंकपत्र के लिए खूब काटा बवाल

लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाणपत्र और अंकपत्र जल्द से जल्द चाहिए। इसी को लेकर रविवार को भारी हंगामा हुआ

Librarian recruitment exam
Librarian recruitment exam - फोटो : news4nation

Bihar News : राजधानी पटना में मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय परिसर में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रविवार को उमड़ पड़ी। प्रोविजनल सर्टिफिकेट और अंकपत्र लेने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय में डटे रहे। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट और अंकपत्र निर्गत भी किए गए।

वहीं, रविवार की सुबह एक बार फिर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की भीड़ जुट गई। सर्टिफिकेट और अंकपत्र लेने पहुंचे छात्रों ने जमकर हंगामा, तोड़फोड़ करते हुए और मीठापुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और छात्रों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।

दरअसल, लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाणपत्र और अंकपत्र जल्द से जल्द चाहिए। इसी वजह से विश्वविद्यालय में छात्रों की भीड़ बढ़ रही है और प्रमाणपत्रों को लेकर अफरा-तफरी की स्थिति बन रही है।  

अनिल की रिपोर्ट