LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar IAS Promotion - 27 आईएएस अधिकारियों को नए साल का तोहफा, विशेष सचिव स्तर में मिली प्रोन्नति; कई जिलों के DM का बढ़ा कद

बिहार सरकार ने नए साल से पहले बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 2013 बैच के 27 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, भागलपुर डीएम नवल किशोर चौधरी, मुजफ्फरपुर डीएम समेत कई अधिकारियों को 'विशेष सचिव बनाया गया ह

Bihar IAS Promotion - 27 आईएएस अधिकारियों को नए साल का तोहफा

Patna -  बिहार सरकार ने नए साल से ठीक पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 दिसंबर 2025 को एक अधिसूचना जारी करते हुए 2013 बैच के 27 आईएएस अधिकारियों को 'चयन ग्रेड' (Selection Grade) में प्रोन्नति देने की घोषणा की है। इस प्रोन्नति के साथ अब ये अधिकारी विशेष सचिव स्तर (Special Secretary Level) के अधिकारी बन जाएंगे। 

नए साल से प्रभावी होगी प्रोन्नति

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को वेतन स्तर-13 (रु. 1,23,100 - 2,15,900/-) के तहत विशेष सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है। यह आदेश आगामी 01 जनवरी 2026 या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा । इस फैसले के बाद राज्य के कई जिलों में तैनात जिलाधिकारियों (DM) का प्रशासनिक कद और वेतनमान बढ़ जाएगा। 

विभागीय अधिकारियों का भी बढ़ा ओहदा

जिलों के अलावा पटना में विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों को भी प्रोन्नति मिली है। इनमें रंजिता (निदेशक, समाज कल्याण), शैलजा शर्मा (अपर सचिव, पथ निर्माण विभाग), कमलेश कुमार सिंह (निदेशक, भू-अर्जन) और सत्य प्रकाश शर्मा (अपर सचिव, BPSC) जैसे नाम शामिल हैं । अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो अधिकारी वर्तमान में अपर सचिव का प्रभार संभाल रहे हैं, वे पदोन्नति के बाद विशेष सचिव के रूप में पदनामित होंगे ।

NSIT
Nsmch