LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

पूर्णिया में 140 महिलाओं को मिली सपनों के आशियाने की चाबी, डीएम ने सौंपे घर के दस्तावेज और महोगनी के पौधे

पूर्णिया जिले में 140 महिलाओं को पीएम आवास योजना के तहत बनकर तैयार हुए उनके नए मकानों की चाबियां सौंपी गईं। डीएम ने स्वयं सभी लाभार्थी महिलाओं को गृह प्रवेश के लिए सांकेतिक चाबी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महोगनी का एक-एक पौधा भेंट किया..

पूर्णिया में 140 महिलाओं को मिली सपनों के आशियाने की चाबी, ड
140 महिलाओं को मिली सपनों के आशियाने की चाबी- फोटो : अंकित कुमार

Purnia : समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 140 महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनकर तैयार हुए उनके नए मकानों की चाबियां सौंपी गईं। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने स्वयं सभी लाभार्थी महिलाओं को गृह प्रवेश के लिए सांकेतिक चाबी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महोगनी का एक-एक पौधा भेंट किया।


वित्तीय वर्ष 2025-27 के दौरान 28 हजार परिवारों को स्वीकृत हुए आवास

कार्यक्रम के दौरान डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि पूर्णिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का वृहद सर्वे कराया गया है। इस सर्वे में लगभग 3 लाख लोगों ने पक्के घर के लिए अपनी जरूरत दर्ज कराई है। जिला प्रशासन इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है ताकि सभी सुपात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।


Diarch GO

13 हजार मकान बनकर तैयार, हस्तांतरण प्रक्रिया जारी

प्रशासनिक आंकड़ों को साझा करते हुए जिला अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान जिले में करीब 28,000 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। इनमें से लगभग 13,000 मकान पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों को सौंपा जा रहा है।


भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेगी 5 डिसमिल जमीन

जिलाधिकारी ने सरकार की नीति स्पष्ट करते हुए कहा कि हर गरीब के सिर पर पक्की छत मुहैया कराना प्राथमिकता है। जिन परिवारों के पास अपनी जमीन नहीं है, उन्हें सरकार की योजना के तहत घर बनाने के लिए 5 डिसमिल जमीन भी दी जा रही है, ताकि कोई भी परिवार बेघर न रहे।


NSIT
Nsmch

लाभार्थियों ने जताया प्रशासन और सरकार का आभार

इस अवसर पर स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में चाबी पाने वाली महिलाओं के चेहरे खिल उठे। लाभार्थियों ने सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्के मकान और जमीन मिलने से उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा तथा वे अपने परिवार को एक सुरक्षित परिवेश दे सकेंगे।


अंकित की रिपोर्ट