LATEST NEWS

  • पीएम मोदी पर खड्गे के आपत्तिजनक बयान पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा : कहा-कांग्रेस ने गिरा दिया है राजनीति का स्तर, अनंत प्रकरण पर बोलने से किया इंकार
  • पीएम मोदी पर खड्गे के आपत्तिजनक बयान पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा : कहा-कांग्रेस ने गिरा दिया है राजनीति

  • Bihar Road Accident : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप...
  • Bihar Road Accident : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की

  • Patna Highcourt : पटना हाईकोर्ट ने झूठा हलफनामा देकर 8 साल पहले ली गई अग्रिम जमानत किया रद्द, बेल बॉन्ड भी किया निरस्त
  • Patna Highcourt : पटना हाईकोर्ट ने झूठा हलफनामा देकर 8 साल पहले ली गई अग्रिम जमानत किया रद्द,

  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में वापसी का सवाल ही नहीं
  • अनंत प्रकरण पर तेजस्वी का बड़ा बयान: बोले-धोखा देने वालों की हालत सब देख रहे हैं, आरजेडी में

  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा
  • STF और समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ पांच कुख्यात को दबोचा

Bihar Land Survey: नीतीश सरकार का ऐलान,भूमि से संबंधित ये 7 काम करवाना हुआ बिल्कुल आसान..जानिए कौन-कौन सेवा और कैसे..

बिहार के लोगों के लिए राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने एक बड़ी राहत देते हुए भूमि संबंधी सेवाओं को आसान बना दिया है। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और समय की भी बचत होगी। इसके साथ ही, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलेग

Bihar Land Survey
जमीन से जुड़ी ये 7 सेवाएं होंगी आसान- फोटो : Social Media

Bihar Land Survey: बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने राज्य के लोगों को राहत देते हुए भूमि संबंधी सेवाओं को आसान बना दिया है। अब राज्य के लोग वसुधा केंद्रों पर जाकर 7 विभिन्न भूमि सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

वसुधा केंद्रों पर उपलब्ध प्रमुख सेवाएं:

पंजी-II देखना: अब आप केवल 10 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) में अपनी भूमि का पंजी-II देख सकते हैं।इससे भूमि रिकॉर्ड को आसानी से देखा जा सकता है।

लगान भुगतान: पंजी-II देखने के साथ-साथ आप लगान का भुगतान भी कर सकते हैं।

दाखिल-खारिज: भूमि स्वामित्व के दस्तावेजों में बदलाव के लिए दाखिल-खारिज का आवेदन भी आप वसुधा केंद्र से कर सकते हैं।इससे भूमि स्वामित्व के कागजात में संशोधन करना सरल हो जाएगा।

परिमार्जन: भूमि रिकॉर्ड में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन।

SMS अलर्ट: भूमि संबंधित जानकारी के लिए एसएमएस अलर्ट के लिए आवेदन।इससे लोगों को भूमि से संबंधित जानकारी शीघ्रता से प्राप्त हो सकेगी।

NSIT
Nsmch

भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (LPC): LPC प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन।

भूमि मापी: भूमि का माप लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन।

इन सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क:

पंजी-II देखना: 10 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) प्रति जमाबंदी

लगान भुगतान: 20 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) प्रति जमाबंदी + भुगतेय लगान की राशि

दाखिल-खारिज: 40 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) + 1.50 रुपये प्रति पृष्ठ स्कैनिंग शुल्क

परिमार्जन: 30 रुपये प्रति आवेदन (जीएसटी अतिरिक्त) + 1.50 रुपये प्रति पृष्ठ स्कैनिंग शुल्क

SMS अलर्ट: 10 रुपये प्रति आवेदन (जीएसटी अतिरिक्त)

LPC: 15 रुपये प्रति आवेदन (जीएसटी अतिरिक्त) + 1.50 रुपये प्रति पृष्ठ स्कैनिंग शुल्क

भूमि मापी: 40 रुपये प्रति आवेदन (जीएसटी अतिरिक्त) + 1.50 रुपये प्रति पृष्ठ स्कैनिंग शुल्क