LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा को ले कर वैशाली में युद्ध स्तर पर चल रहा कार्य, कल देंगे सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 जनवरी को प्रगति यात्रा के तहत वैशाली के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के नगवां गांव का दौरा करेंगे। इस कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है।

Pragati Yatra

Pragati Yatra:  प्रगति यात्रा की तैयारी का निरीक्षण कमिश्नर और डीआईजी ने किया।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 जनवरी को प्रगति यात्रा के तहत वैशाली के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के नगवां गांव का दौरा करेंगे। इस कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। सीएम के आगमन को ध्यान में रखते हुए कई वरिष्ठ अधिकारी नगवां गांव का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को कमिश्नर सरवणन एम, तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा, वैशाली के डीएम यशपाल मीणा और एसपी ललित मोहन शर्मा नगवां गांव पहुंचे।

 उन्होंने सीएम के आगमन के लिए उच्च विद्यालय परिसर में हैलीपेड, पंचायत सरकार भवन, मनरेगा भवन, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, निर्माणाधीन बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट, तालाब, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, मौना पुल और स्थानीय विधायक के आवास का निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान एसपी, एसडीपीओ और अन्य पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री की सुरक्षा के संबंध में कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सुरक्षा दल के अधिकारियों ने शनिवार की शाम से ही क्षेत्र को घेर लिया और हर स्थान की मेटल डिटेक्टर से जांच की। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल ने नगवां गांव का दौरा किया। इस अवसर पर डीडीसी कुंदन कुमार, हाजीपुर एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ गोपाल मंडल, वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, बीडीओ प्रियंका भारती, सीओ नीलेश वर्मा, थानाध्यक्ष मनोज कुमार और अन्य उपस्थित थे।