LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Pragati Yatra: प्रगति यात्रा को लेकर वैशाली प्रशासन चौकस, एक गांव की दो तस्वीर, कहीं सड़क चकाचक तो कहीं ...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम है। उसी गांव में दो तस्वीर सामने आई है। एक तस्वीर जहां तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है वहां तो चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। तो उसी गांव में दूसरे तरफ कोई व्यवस्था नहीं है।

Pragati Yatra
एक गांव में दो तस्वीर- फोटो : Reporter

Pragati Yatra: बिहार के नीतीश कुमार का इन दिनों बिहार में प्रगति यात्रा चल रहा है यह प्रगति यात्रा वैशाली जिले में पहुंचने में अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं वहीं वैशाली जिला प्रशासन की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले कार्यक्रम स्थल पर चक चौबंद इंतजाम किया गया है। वैशाली जिले के बेलसर प्रखंड के नगमा गांव एवं वैशाली जिले के महनार में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। वही हाजीपुर में मुख्यमंत्री के द्वारा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं मुख्यमंत्री अल्पाहार करेंगे जिसको लेकर हाजीपुर के बिका में समुचित व्यवस्था की गई है। 

लेकिन जिस गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम है। उसी गांव में दो तस्वीर सामने आई है।  एक तस्वीर जहां तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है वहां तो चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। तो उसी गांव में दूसरे तरफ कोई व्यवस्था नहीं है। नगमा गांव के कार्यक्रम स्थल पर सड़क बिजली के खंभे सभी को चकाचक कर दिया गया है। लेकिन इस गांव में सड़क को खंडार ही छोड़ दिया गया है। बिजली के खंभे में सोलर लाइट स्टिक लाइट नहीं लगाए गए हैं लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर सटीक लाइट सोलर लाइट बिजली का खंबा तक बदल दिया गया है। 

वही कार्यक्रम स्थल पर चारों तरफ से वास वाला गाकर तार के जाली से भी घेर दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक तमाम नगमा गांव में काम एक सप्ताह के अंदर जिला प्रशासन की ओर से की गई है। लोगों का कहना है बिहार के मुख्यमंत्री आ रहे हैं इसीलिए यह काम भी हुआ है। यह सभी काम दिखावा के लिए किया गया है। हमारे विधायक हैं उन्हीं का यह गांव है और उन्हीं के गांव में मुख्यमंत्री आने वाले हैं। लेकिन यहां दो तस्वीर है एक तरफ दिखावे के लिए पूरी तरीके से काम कर दिया गया है। तो दूसरी तरफ कोई काम नहीं किया गया है। 

जहां पर जरूरत है वहां पर कोई काम नहीं किया गया है। 5 साल पहले से यह रोड खराब है लेकिन मुख्यमंत्री को आना था इसलिए एक सप्ताह में रोड बन गया वह भी रोड आधा अधूरा बना है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार