LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar Politics : सीएम नीतीश के महागठबंधन में जाने की संभावना को उपेन्द्र कुशवाहा ने किया ख़ारिज, कहा-बिलकुल फालतू बात....

Bihar Politics : बिहार में आये दिन सीएम नीतीश के महागठबंधन में जाने की संभावना जताई जा रही है. लेकिन इस संभावना को उपेन्द्र कुशवाहा ने सिरे से खारिज किया है. उन्होंने साफ़ तौर पर कहा की फालतू बात....पढ़िए आगे

Bihar Politics : सीएम नीतीश के महागठबंधन में जाने की संभावना
कहीं नहीं जा रहे नीतीश - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA :  नीतीश कुमार के महा गठबंधन में शामिल होने की संभावना पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा की यह फालतू की बातें हैं। इन सब चीजों को मीडिया में सिर्फ प्रचार करने के लिए लाया जाता है। आप लोग लगातार बात को लाते हैं और आप ही लोग खत्म कर देते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कह रहे हैं तो बार-बार आपके पूछने पर कर रहे हैं। इस बात में कोई दम ही नहीं है। यह बिल्कुल फालतू बात है।

वहीँ शिवसेना के नेता संजय रावत के द्वारा यह कहे जाने पर कि जदयू के 10 सांसदों को भारतीय जनता पार्टी तोड़ रही है। इसलिए नीतीश कुमार नाराज हैं। उन्होंने कहा कि उनके कहने का क्या मतलब है। आप उन्हीं से पूछिए। यह सब बातें बिल्कुल बकवास है। नीतीश कुमार बिल्कुल नाराज नहीं है। बाकी जिनको जो कहना हो कहने दीजिए।

प्रशांत किशोर के बीपीएससी परीक्षा को लेकर आमरण अनशन और उनके वैनिटी वैन के सवाल पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि यह लोग इसी तरह के लोग हैं। इन लोगों को करने दीजिए। आप लोग बेकार में इनकी प्रचार करते हैं। इनको प्रचार में लाने का कोई मतलब भी नहीं रह गया है। 

अभिजीत की रिपोर्ट