LATEST NEWS

  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश
  • दीपावली और धनतेरस को लेकर पुलिस अलर्ट: ज्वेलरी शोरूम्स की सुरक्षा जांचने पहुंचे सदर डीएसपी, दिए सख्त निर्देश

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

Bihar News : सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा बयान, तेजस्वी को बता दिया विधवा विलाप वाला नेता

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मंगलवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए. दिल्ली रवानगी के पहले उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव को विधवा विलाप करने वाला नेता बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर बड़ा बयान दिया.

Lalan Singh nitish kumar
ललन सिंह का सीएम नीतीश पर बयान- फोटो : news4nation

Bihar News : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जमकर सुनाया. राजद नेता तेजस्वी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शुरू हुई प्रगति यात्रा को अलविदा यात्रा कहने पर ललन सिंह ने इसे तेजस्वी का विधवा विलाप करार दिया. 

साथ ही पटना से दिल्ली रवाना होने के पहले हवाई अड्डे पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा भीमराव अंबेडकर के मुद्दे पर किए जा रहे प्रदर्शन और बयानबाजी तथा सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया.  

कांग्रेस पर बरसे

ललन सिंह ने कहा कि भीमराव अंबेडकर को लेकर कांग्रेस जो प्रदर्शन कर रही है वही कांग्रेस हमेशा अंबेडकर का अपमान करते रही. अब कांग्रेस का काम यही बच गया है. अपने पूरे कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है और अब अंबेडकर के नाम पर प्रदर्शन कर रही है. गौरतलब है कि संसद में गृह मंत्री अमित शाह के अम्बेडकर पर दिए बयान के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. वहीं भाजपा और एनडीए इसे कांग्रेस का भ्रम फ़ैलाना बता रहे हैं. 

नीतीश को अपार समर्थन

तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को अलविदा कहने पर ललन सिंह ने इसे उनका विधवा विलाप करार दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक दिन पहले ही प्रगति यात्रा में बेतिया गए थे. उन्हें पूरा अपार समर्थन मिला. जनता यह मानती है कि नीतीश कुमार जो कहते हैं वही करते हैं. 

NSIT
Nsmch