LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Bihar News : सीएम नीतीश को तेजस्वी ने दिया बड़ा झटका, जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने थामा राजद का लालटेन, मंगनी लाल मंडल की घर वापसी

विधानसभा चुनाव के पहले जदयू को एक बड़ा झटका देने में तेजस्वी यादव ने बड़ी सफलता हासिल की है. राजद के पुराने सदस्य रहे मंगनी लाल मंडल ने एक बार फिर घर वापसी करते हुए लालू यादव की पार्टी का दामन थाम लिया है.

Mangani Lal Mandal
Mangani Lal Mandal - फोटो : news4nation


Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले राजद ने जदयू को बड़ा झटका दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को राजद में शामिल कराया.  मंगनी लाल मंडल ने एक बार फिर से राजद का लालटेन थामकर अपनी घर वापसी कर ली है. 


 मंगनी लाल मंडल को तेजस्वी यादव, मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्दीकी आदि राजद के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. मंगनी लाल मंडल ने पहले ही कहा था कि वे जदयू में लगातार अपमानित हो रहे थे. एक दिन पहले ही समर्थकों के साथ झंझारपुर के परसा स्थित एक होटल में बैठक के दौरान उन्होंने जदयू से अलग होने की घोषणा की थी. 

Diarch GO


कौन हैं मंडल

मंगनी लाल मंडल लोकसभा में झंझारपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने संसद के पूर्व सदस्य हैं. इससे पहले, वे 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य थे. इस अवधि के दौरान, वे राज्य कैबिनेट में मंत्री भी थे. 2004 से 2009 तक, वे राज्य सभा के सदस्य भी थे. वहीं लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राष्ट्रीय जनता दल छोड़ दिया और जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए. अब एक बार फिर से वे राजद में लौट आए है. 


विधान सभा चुनाव के पहले दिया झटका

इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले जदयू के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है. झंझारपुर के इलाकों में मंगनी लाल मंडल की पुरानी पैठ रही है. ऐसे में अब चुनाव के ठीक पहले उनका राजद में आना जहां लालू यादव के पुराने साथी की घर वापसी है, वहीं जदयू के लिए यह एक झटके के रूप में है. 

NSIT
Nsmch

रंजन की रिपोर्ट