Bihar News : सीएम नीतीश हो चुके हैं हाईजैक, बिहार चला रहे रिटायर्ड अधिकारी, तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा, राजद-जदयू के खेला का खुलासा

मोतिहारी में संवाद यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को सनसनीखेज दावा किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाईजैक होने और बिहार के रिटायर्ड अधिकारी पर राज्य चलाने का दावा किया.

tejashwi yadav
tejashwi yadav- फोटो : news4nation

Bihar News : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को मोतिहारी में संवाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि वे हाईजैक हो चुके हैं. तेजस्वी ने कथित दावा किया कि रिटायर्ड अधिकारी बिहार चला रहे है. नीतीश कुमार हाईजैक हो चुके हैं. नीतीश कुमार थक चुके हैं. नीतीश कुमार को रिटायर्ड हो चुके हैं. 


तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को पॉलिटिकल बयान नहीं दे सकते हैं बल्कि प्रेस रिलीज के द्वारा पॉलिटिकल बयान भिजवाया जाता है. पूरी तरीके से मुख्यमंत्री हाईजैक हो चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ रिटायर्ड अधिकारी ही बिहार को चला रहे हैं. 

Diarch GO


वहीं नीतीश कुमार के पलटा पलटी वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा कोई मतलब ही नहीं बनता है. आप लोग उनको स्थिर से रहने दीजिए. आप ही लोग सवाल पूछ रहे हैं. नीतीश कुमार को कोई ऑफर नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पत्रकार ने लालू यादव से सवाल पूछा कि नीतीश कुमार को आप साथ लेंगे.  अपने पिता लालू यादव के बारे में खा कि उनका अंदाज क्या है, आप जानते हैं. इसलिए उन्होंने दरवाजा खुले रहने का बयान दिया. तेजस्वी ने अपने पिता के ऑफर पर कहा कि उनके बयान देने का कोई मतलब ही नहीं बनता है कि नीतीश कुमार को साथ लेने जा रहे हैं. 


70वीं बीपीएससी परीक्षा के मुद्दे पर पटना के गाँधी मैदान में अनशन पर बैठे जन सुराज के प्रशांत किशोर को लेकर तेजस्वी ने कहा कि प्रशांत किशोर ने इस आंदोलन को हाईजैक किया है. छात्र नहीं चाहते थे कि इसमें कोई राजनीति हो लेकिन कुछ लोगों के द्वारा एक्टर (पीके) को भेजा गया है. डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने उन्हें भेजा है. कौन डायरेक्ट है कौन प्रोड्यूसर है यह बात सबको पता है. बताने की जरूरत तो है नहीं. उनका इशारा अमित शाह और नीतीश कुमार की बी टीम के रूप में प्रशांत किशोर को बताना रहा. 

NSIT
Nsmch


रंजन की रिपोर्ट