LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

BIHAR POLITICS - तेजस्वी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के सातवें चरण का शेड्यूल जारी, जहानाबाद सहित छह जिलों का करेंगे दौरा

BIHAR POLITICS - बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यक्रर्ता संवाद कार्यक्रम के सातवें चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सातवें चरण के शेड्यूल की शुरूआत जहानाबाद जिले से होगी। इस चरण में तेजस्वी छह जिलों का दौरा करेंगे।

BIHAR POLITICS - तेजस्वी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के सा
संवाद कार्यक्रम का शेड्यूल जारी- फोटो : रंजन कुमार

PATNA - बिहार के सभी जिलों में तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। जिसमें कार्यक्रम के सातवें चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।  नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव का सातवें चरण का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम 15  जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक छह जिलों के लिए आयोजित किया गया है और वह इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है।

जारी शेड्यूल के अनुसार तेजस्वी के सातवें चरण की शुरूआत जहानाबाद से होगी। जहां वह 15 जनवरी को जाएंगे। जहानाबाद के कार्यक्रम में अरवल जिला के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।   इसके बाद दिनांक 16 जनवरी 2025 को गया/गया महानगर, संगठन जिला टेकारी, 20 जनवरी को  औरंगाबाद , 21 जनवरी को  रोहतास और 22 जनवरी 2025 को  भोजपुर जिला  में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

राजद प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू के हस्ताक्षर से जारी किये गये नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी जी के  सातवें चरण के कार्यक्रम की सूचना संबंधित जिला अध्यक्ष/ जिला प्रधान महासचिव को भेज दी गई है , और उसी अनुसार  संबंधित जिला  में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 

इसकी तैयारी राज्य कार्यालय से जो दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं ,उसी के अनुसार की जा रही है।       एजाज ने यह भी बताया कि आगे के कार्यक्रमों की सूचना बाद में दी जाएगी।

NSIT
Nsmch

REPORT - RANJAN KUMAR