LATEST NEWS

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

BIHAR POLITICS - राहुल गांधी के बिहार आगमन से बढ़ेगी ताकत, नए साल में बीजेपी-नीतीश को उखाड़ फेंकेंगे: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

BIHAR POLITICS - राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस में उत्साह नजर आ रहा है। पार्टी का मानना है कि राहुल गांधी के बिहार दौरे से पार्टी को मजबूती मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि बिहार से नीतीश सरकार को उखाड़े फेकेंगे।

BIHAR POLITICS - राहुल गांधी के बिहार आगमन से बढ़ेगी ताकत, न

PATNA - बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 18 जनवरी को पटना आगमन पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराया। 

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे जिसमें प्रदेश कांग्रेस के मुख्य सभागार के नवीनीकरण और उसके नामकरण राजीव सभागार और कांग्रेस कार्यालय के कर्मचारियों के लिए बने नवनिर्मित भवन जिसका नाम इंदिरा भवन रखा गया है उसका उद्घाटन भी करेंगे। 

नए साल में राहुल गांधी के बिहार आगमन से बीजेपी और नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकने का काम भी कांग्रेस पार्टी करेगी। राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के आगमन से बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई स्फूर्ति आएगी जिससे एक एक कार्यकर्ता जुटकर सूबे में नई सरकार के गठन को प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम के प्रांगण में मौजूद मैदान में भव्य सभा आयोजित होगा जिसमें हमारे नेता राहुल गांधी उपस्थित जनसमूह और कांग्रेसजन को संबोधित करेंगे। 

 संवाददाता सम्मेलन में विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में भी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ वार्ता की पहल की थी और उसी के तहत नए साल में नए जोश के साथ सभी से वार्ता करेंगे। यह संवाद कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ संविधान और सामाजिक समरसता पर चर्चा आयोजित होगी जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

NSIT
Nsmch

 संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राम जतन सिन्हा, प्रेम चन्द्र मिश्रा, वीणा शाही, डॉ. अशोक कुमार, विधायक राजेश कुमार, बिजेद्र चौधरी, नीतू सिंह, पूर्व सांसद अजय निषाद, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, आनंद माधव, ज्ञान रंजन सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

REPORT - NARROTTAM KUMAR