LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Prashant Kishore In Custody: एम्स के बाहर लाठीचार्ज, प्रशांत किशोर के समर्थकों को दौड़ा-दौड़ा के पीटी पुलिस, भारी बवाल

Prashant Kishore In Custody: प्रशांत किशोर को पुलिस सुबह सुबह हिरासत में लेकर एम्स पहुंची जहां पीके के समर्थकों में भारी बवाल किया। जिसके बाद पुलिस ने पीके के समर्थकों और बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया।

AIIMS
police Lathi charge outside AIIMS- फोटो : Reporter

Prashant Kishore In Custody: बिहार में सोमवार का दिन सुबह से ही हंगामेदार रहा है।  सुबह सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया है। मालूम हो कि पिछले पांच दिनों से गांधी मैदान में अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी अनुसार बिहार पुलिस ने प्रशांत किशोर को आमरण अनशन स्थल, गांधी मूर्ति से सुबह 4 बजे हिरासत में लेकर एंबुलेंस से  AIIMS लेकर गई है। पुलिस ने उन्हें सभी लोगों से अलग कर दिया गया है। 

एम्स के बाहर लाठीचार्ज

वहीं जब पटना पुलिस प्रशांत किशोर को लेकर AIIMS पहुंची तो पीके के समर्थकों ने भारी बवाल किया। पीके के समर्थक और बीपीएससी अभ्यर्थी एंबुलेंस के आगे लेट गए। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हटाने की कोशिश की। समर्थक और अभ्यर्थी पीके को लेकर जाने से पुलिस को रोक रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने एम्स के बाहर लाठीचार्ज किया। पुलिस ने अभ्यर्थी और पीके के समर्थकों पर लाठीचार्ज किया है। इस दौरान एम्स के बाहर भारी बवाल देखने को मिला है। 


गांधी मैदान बंद और राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

पुलिस ने गांधी मैदान के सभी गेट बंद कर दिए हैं। इसके विरोध में जन सुराज ने आज पूरे बिहार में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। वहीं, दूसरी ओर बीपीएससी परीक्षा के मुद्दे पर महागठबंधन ने भी बिहार में प्रतिरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। आरजेडी और अन्य सहयोगी दलों की छात्र इकाइयों के नेता प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करेंगे।

NSIT
Nsmch

हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी

जन सुराज की ओर से इस मामले में आज हाईकोर्ट में याचिका दायर किए जाने की संभावना है। प्रशांत किशोर और उनके समर्थक बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं की जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े हैं।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट