LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Prashant Kishore: प्रशांत किशोर की अचनाक बिगड़ी तबीयत, शेखपुरा हाउस पहुंची डॉक्टरों की टीम, 2 जनवरी से हैं आमरण अनशन पर...

Prashant Kishore: प्रशांत किशोर की अचनाक बिगड़ी तबीयत। डॉक्टरों की टीम पहुंची। पीके को मेदांता ले जाया गया है।

Prashant Kishore
Prashant Kishore health deteriorated- फोटो : Reporter

Prashant Kishore:  प्रशांत किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों की टीम शेखपुरा हाउस पहुंची है। बताया जा रहा है कि पीके हॉस्पिटल जाने से मना कर रहे हैं। मालूम हो कि प्रशांत किशोर 2 जनवरी से ही आमरण अनशन पर हैं। उनके पेट में दर्द हो रहा है। डॉक्टर फिलहाल उनकी इलाज कर रहे हैं। वहीं काफी समझाने के बाद पीके मेदांता में जाने को तैयार हुए। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम उन्हें एंबुलेंस में बैठाकर मेंदाता ले गए हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि, मेडिकल इशू है, 5 दिनों से खाना ना खाने के कारण पीके को कमजोरी हो गई है। उनके पेट में दर्द होने की शिकायत हुई है। पीके के गले में भी दर्द हो रही है। पीके पिछले दो जनवरी से आमरण अनशन कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिन पीके की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पीके को लेकर एम्स पहुंची। एम्स के बाहर समर्थकों ने भारी बवाल किया। जिसके बाद पीके को लेकर पुलिस फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां उनका मेडिकल कराया गया। मेडिकल कराने के बाद पीके को कोर्ट में पेश किया गया। 

कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 25 हजार के मुचलके पर जमानत दी गई। लेकिन पीके ने जमानत लेने से इनकार कर दिया। पीके ने कहा कि उन्हें बिना किसी शर्त के जमानत चाहिए। देर रात पीके को बिना शर्त जमानत दी गई। जिसके बाद वो शेखपुरा हाउस पहुंचकर मीडिया से रू-ब-रू हुए। पीके ने उस समय ऐलान किया कि वो आगे भी अनशन जारी रखेंगे। पीके पिछले 2 जनवरी से केवल पानी पर आमरण अनशन कर रहे हैं। 

NSIT
Nsmch

वहीं आज सुबह अचानक पीके की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद पीके को मेदांता ले जाया गया है। पीके के पेट में दर्द हो रहा है। मालूम हो कि पीके पटना के गांधी मैदान में 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द कराने और छात्रों की मांगों को पूरी कराने के लिए आमरण अनशन पर बैठे थे। पीके ने अब तक अपना अनशन नहीं छोड़ा है। वहीं अब उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आ रही है। 

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट