LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Prashant Kishore In Custody: प्रशांत किशोर को सिविल कोर्ट से मिली जमानत, 25 हजार के मुचलके पर मिला बेल

Prashant Kishore In Custody: प्रशांत किशोर को सिविल कोर्ट में पेश किय़ा गया। कोर्ट ने उन्हें बेल दे दिया है।

Prashant Kishor
Prashant Kishor got bail - फोटो : Reporter

Prashant Kishore In Custody: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को लेकर पटना पुलिस ने सिविल कोर्ट में पेश किया है। पेशी के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने पीके को जमानत दे दिया है। पीके को 25 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है। बता दें कि, पीके की पेशी के लिए सिविल कोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। सिविल कोर्ट परिसर में चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। सिविल कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील हो गई है। पीके के समर्थक सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। 

पीके को मिली जमानत

प्रशांत किशोर की कोर्ट में पेशी हुई। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 25 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है। कोर्ट में पेशी के बाद पीके को बेल मिल गई है। पीके के समर्थक लगातार हंगामा कर रहे हैं। इसके पहले पटना के फतुहा में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का मेडिकल जांच कराया गया। पटना पुलिस पीके को मेडिकल जांच के लिए पहले एम्स लेकर पहुंची थी लेकिन उनके समर्थकों के हंगामे के बाद पुलिस पीके को फतुहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां पीके का मेडिकल जांच कराया गया।  

43 लोग हिरासत में

प्रशांत किशोर के साथ पुलिस ने करीब 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 15 वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस ने पीके वैनिटी वैन को भी जब्त कर लिया है। डीटीओ कार्यालय में पीके के वैनिटी वैन को रखा गया है। वहीं अब पीके को जमानत मिल गई है। अब देखने होगा कि पीके आगे क्या करते हैं। पीके को फिलहाल बड़ी राहत मिल गई है। बता दें कि पटना के गांधी मैदान से सुबह 4 बजे पीके को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

NSIT
Nsmch

समय देने के बाद हुई कार्रवाई

पटना डीएम ने कहा कि, बार-बार आग्रह किया गया लेकिन नहीं मानने पर गांधी मैदान थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई। जिसके बाद आज कार्रवाई की गई है। पर्याप्त समय देने के बाद कार्रवाई की गई है 6 तारीख की सुबह पीके की गिरफ्तारी की गई है। उनके साथ लगभग 43 लोगों को डिटेन किया गया। 15 वाहन जब्त की गई है।