LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

BIG BREAKING - प्रशांत किशोर गिरफ्तार ! सुबह-सुबह उठा ले गई बिहार पुलिस, 4 बजे गांधी मैदान में हुआ भारी बवाल

BIG BREAKING - सोमवार की सुबह सुबह 4 बजे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

pk
Prashant Kishor arrested !- फोटो : Reporter

BIG BREAKING - बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले पांच दिनों से गांधी मैदान में अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी अनुसार बिहार पुलिस ने प्रशांत किशोर को आमरण अनशन स्थल, गांधी मूर्ति से सुबह 4 बजे हिरासत में लेकर एंबुलेंस से  AIIMS लेकर गई है। पुलिस ने उन्हें सभी लोगों से अलग कर दिया गया है। 

पुलिस हिरासत में पीके

जानकारी मिल रही है कि प्रशांत किशोर ने किसी भी तरह का इलाज कराने से मना कर दिया है और अपना अनशन जारी रखा है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि वो इलाज लेने से मना कर देंगे और अपना आमरण अनशन जारी रखेंगे। बता दें कि सोमवार सुबह पटना पुलिस ने जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया। प्रशांत किशोर बीपीएससी (बिहार लोक सेवा आयोग) परीक्षा के पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे।

अनशन और पुलिस की कार्रवाई

प्रशांत किशोर 2 जनवरी से बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ अनशन कर रहे थे। वे छात्रों की उस मांग का समर्थन कर रहे थे, जिसमें परीक्षा रद्द करने की बात की जा रही थी। सोमवार को पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेते हुए एंबुलेंस के जरिए वहां से हटा दिया। हिरासत में जाने से पहले उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले को लेकर 7 जनवरी को हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी।

पुलिस और छात्रों के बीच संघर्ष

प्रशांत किशोर को हिरासत में लिए जाने के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया। वीडियो फुटेज में साफ दिखा कि दोनों पक्षों के बीच जोर-जबरदस्ती हुई। अंततः पुलिस ने प्रदर्शन स्थल को खाली करा लिया और प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के बाद गांधी मैदान में उनके अनशन स्थल को भी खाली करा दिया। इसके साथ ही गांधी मैदान से गुजरने वाले वाहनों की जांच भी की गई।

NSIT
Nsmch


हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी

प्रशांत किशोर ने हिरासत में लिए जाने से पहले घोषणा की थी कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी 7 जनवरी को इस मामले में हाईकोर्ट का रुख करेगी। बता दें कि बीपीएसएसी अभ्यर्थी बीते दो सप्ताह से बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि आयोग ने अभ्यर्थियों की मांग का ना मानते हुए बापू परीक्षा केंद्र की रद्द परीक्षा ले ली है। इसके बावजूद पीके अनशन पर बैठे थे।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट