LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Prashant Kishor vanity van seized: प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी वैनिटी वैन भी DTO ने किया जब्त

प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के पश्चात उनकी वैनिटी वैन भी जब्त कर ली गई है।प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद, उनकी प्रसिद्ध वैनिटी वैन को पटना डीटीओ द्वारा जब्त कर लिया गया।

Prashant Kishor vanity van seized
प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन जब्त- फोटो : Social Media

Prashant Kishor vanity van seized : प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के पश्चात उनकी वैनिटी वैन भी जब्त कर ली गई है।पीके की प्रसिद्ध वैनिटी वैन को पटना डीटीओ द्वारा जब्त कर लिया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इस वैनिटी वैन को अपने साथ ले जाया। पूरे अनशन के दौरान, प्रशांत किशोर की यह वैनिटी वैन काफी चर्चा का विषय बनी रही।हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि किस कारण से इसे जब्त किया गया है, लेकिन पुलिस या DTO की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके प्रदर्शन से अधिक चर्चा उनकी वैनिटी वैन की रही, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए। इस वैनिटी वैन में बेड, गद्देदार सोफा, एसी, पंखा और अन्य सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा, इसमें एक आधुनिक वॉशरूम भी शामिल है।

 बता दें पुलिस ने बीपीएससी (BPSC) परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों के खिलाफ कठोर कदम उठाया है। पुलिस ने बार-बार गांधी मैदान को खाली करने के लिए अनुरोध किया, जिसके बाद सोमवार की सुबह लगभग 3:45 बजे प्रशांत किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया।

NSIT
Nsmch

पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर को एंबुलेंस के माध्यम से सीधे एम्स पटना पहुंचाया। इस प्रक्रिया के दौरान गांधी से लेकर पटना एम्स तक प्रशांत किशोर के समर्थकों द्वारा हंगामा जारी रहा। जानकारी के अनुसार, जन सुराज के नेताओं और अभ्यर्थियों ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें जबरन हटा दिया। प्रशांत किशोर को मजबूरन एंबुलेंस में डाल दिया गया।


पुलिस ने प्रशांत किशोर को सीधे एम्स अस्पताल पहुँचाया। पीके, जिन्हें अनशन से हटाने के लिए पुलिस को काफी प्रयास करना पड़ा, के समर्थकों का आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने उन्हें थप्पड़ भी मारा।