LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

FIGHT WITH INDIAN STATE: 'भाषण सुनकर घबराहट में छूटी दूध से भरी बाल्‍टी' समस्तीपुर में राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स

राहुल गांधी ने अपने भाषण में स्पष्ट किया था कि भाजपा और आरएसएस ने देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है और अब उनकी लड़ाई इन दोनों संगठनों के साथ-साथ “इंडियन स्टेट” से भी है। इसके चलते विवाद उत्पन्न हो गया है।

Rahul Gandhi
राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज! - फोटो : Social Media

FIGHT WITH INDIAN STATE: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक कानूनी शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला समस्तीपुर जिले के  एक व्यक्ति ने उनके भाषण को लेकर आपत्ति जताई है।याचिकाकर्ता मुकेश कुमार चौधरी ने रोसड़ा सिविल कोर्ट में एक अभियोग पत्र दायर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 15 जनवरी 2025 को एक भड़काऊ भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी लड़ाई केवल भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नहीं, बल्कि “इंडियन स्टेट” से भी है। इस भाषण को सुनने के बाद मुकेश कुमार चौधरी ने कहा कि वह घबरा गए और उनके हाथ से दूध की बाल्टी गिर गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ।

 राहुल गांधी के खिलाफ यह अभियोग पत्र समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के सोनूपुर गांव के निवासी मुकेश कुमार चौधरी द्वारा दायर किया गया है। इस अभियोग पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने 15 जनवरी 2025 को भारत की राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया।

चौधरी ने कोर्ट में बताया कि जब उन्होंने राहुल गांधी का भाषण देखा, तो वे इतनी घबराए कि उनके हाथ में थामी दूध की बाल्टी नीचे गिर गई। इस घटना के कारण उन्हें 250 रुपये का नुकसान हुआ। उनका कहना है कि इस भाषण ने उनकी भावनाओं को आहत किया और वे चाहते हैं कि अदालत इस मामले पर संज्ञान ले।

राहुल गांधी का बयान: राहुल गांधी ने अपने भाषण में स्पष्ट किया था कि भाजपा और आरएसएस ने देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है और अब उनकी लड़ाई इन दोनों संगठनों के साथ-साथ “इंडियन स्टेट” से भी है। यह बयान राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है और इसके चलते विवाद उत्पन्न हो गया है।

NSIT
Nsmch

मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी के इस भाषण ने उन्हें भारतीय होने के नाते गहरा आघात पहुँचाया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने राहुल का यह भाषण अपने घर में टीवी पर देखा और इसके साथ ही अपने मोबाइल फोन के माध्यम से यूट्यूब पर भी इसे देखा। जैसे ही उन्हें नेता प्रतिपक्ष के भारतीय राज्य से संबंधित समाचार मिला, वह अत्यंत चिंतित हो गए। इस चिंता के कारण उनके हाथ में पकड़ी हुई दूध की बाल्टी गिर गई, जिससे उन्हें 250 रुपये का नुकसान हुआ।

राहुल गांधी ने 15 जनवरी 2025 को कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि यह समझना गलत है कि हम एक निष्पक्ष लड़ाई में हैं। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में कोई निष्पक्षता नहीं है। यदि कोई यह सोचता है कि हम बीजेपी या आरएसएस के खिलाफ लड़ाई कर रहे हैं, तो वह स्थिति की गंभीरता को नहीं समझता। उन्होंने बताया कि भाजपा और आरएसएस ने हमारे देश की सभी संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। अब हमारी लड़ाई केवल बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ नहीं, बल्कि इंडियन स्टेट के खिलाफ भी है।

बहरहाल इस शिकायत ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।