LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Prashant Kishore In Custody: प्रशांत किशोर को सिविल कोर्ट ला रही पटना पुलिस, फतुहा में मेडिकल जांच हुआ, अब तक 43 गिरफ्तार, पीके जा सकते हैं जेल

Prashant Kishore In Custody: प्रशांत किशोर के साथ पुलिस ने करीब 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 15 वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस ने पीके वैनिटी वैन को भी जब्त कर लिया है।

 Prashant Kishore
Prashant Kishore civil court - फोटो : Reporter

Prashant Kishore In Custody: पटना से सटे फतुहा में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का मेडिकल जांच कराया गया है। पटना पुलिस पीके को मेडिकल जांच के लिए पहले एम्स लेकर पहुंची थी लेकिन उनके समर्थकों के हंगामे के बाद पुलिस पीके को फतुहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां पीके का मेडिकल जांच कराया गया। पीके का मेडिकल जांच हो गया है। अब उन्हें पुलिस सिविल कोर्ट में पेश करेगी। पीके को कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस फतुहा से निकल गई है। पुलिस आज पीके को कोर्ट में पेश करेगी माना जा रही है कि पीके जेल भी जा सकते हैं। 

43 लोग हिरासत में

प्रशांत किशोर के साथ पुलिस ने करीब 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 15 वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस ने पीके वैनिटी वैन को भी जब्त कर लिया है। डीटीओ कार्यालय में पीके के वैनिटी वैन को रखा गया है। पुलिस पीके को लेकर सिविल कोर्ट आ रही है। इस मामले में पटना डीएम ने कहा कि कई बार आग्रह किया गया कि निर्धारित स्थल पर धरना किया जाए। लेकिन पीके के द्वारा नहीं मानी गई। जिसके बाद गिरफ्तारी की गई है। 

समय देने के बाद हुई कार्रवाई

पटना डीएम ने कहा कि, बार-बार आग्रह किया गया लेकिन नहीं मानने पर गांधी मैदान थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई। जिसके बाद आज कार्रवाई की गई है। पर्याप्त समय देने के बाद कार्रवाई की गई है 6 तारीख की सुबह पीके की गिरफ्तारी की गई है। उनके साथ लगभग 43 लोगों को डिटेन किया गया। 15 वाहन जब्त की गई है। अभी तक 43 में से 30 लोगों का वेरिफिकेशन हो गया है। जिसमें सिर्फ पांच लोग पटना से है और सभी लोग पार्टी विशेष के कार्यकर्ता हैं। बाकी विभिन्न जिलों से हैं। चार लोग तीन उत्तर प्रदेश से और एक दिल्ली से हैं।

NSIT
Nsmch

जेल जा सकते हैं पीके !

डीएम ने कहा कि, सभी लोगों का वेरिफिकेशन कर रहे हैं आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक किसी छात्र की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं हालांकि कुछ लोग कह रहे हैं कि वो छात्र की जिसका सत्यापन किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि इतना साफ है कि 43 में से 30 लोग अभ्यर्थी नहीं है। वहीं उन्होंने पीके को लेकर साफ किया है पीके को गिरफ्तार कर मेडिकल कराया गया है। अब उन्हें सिविल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आगे कोर्ट का जो आदेश होगा उसके अनुसार कार्रवाई होगी।