LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Pashupati Paras Met Lalu Yadav: पशुपति पारस और लालू यादव के बीच राबड़ी आवास में 20 मिनट तक हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात, बड़े सियासी खेल का संकेत

Pashupati Paras Met Lalu Yadav: राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के बीच 20 मिनट मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं में क्या बातचीत हुई आइए जानते हैं....

Pashupati Paras  Lalu Yadav
Pashupati Paras Met Lalu Yadav- फोटो : social media

Pashupati Paras Met Lalu Yadav:  बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत गरमाई हुई है। चुनाव के पहले बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के आसार दिख रहे हैं। इसमें एक कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि रालोजपा सुप्रीमो पशुपति पारस महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। इस कयास को रविवार को तब तुल मिल गया जब पारस सुबह सुबह राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे। राबड़ी आवास में दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक मुलाकात हुई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। वहीं पूर्व सांसद प्रिंस यादव भी पशुपति पारस के पास पहुंचा था। 

राजद नेता का दावा

इस दौरान राजद सुप्रीमो और पशुपति पारस में किन बातों को लेकर चर्चा इसका सवाल जब पारस से पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन तेजस्वी यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय यादव ने पत्रकारों को बताया कि पशुपति पारस और लालू यादव में क्या बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि स्वाभाविक बात है पशुपति पारस राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्ति हैं और लालू यादव से उनकी मुलाकात हो रही है तो निश्चित तौर पर राजनीतिक मुलाकात होगी और पशुपति पारस बिहार में लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं तो निश्चित तौर पर अगर महागठबंधन इंडिया गठबंधन में आते हैं तो आते के इसका फायदा होगा।

पारस हो सकते हैं महागठबंधन का हिस्सा

वहीं दोनों नेताओं की मुलाकात से सियासी हलचल तेज है। 15 जनवरी को लालू यादव पशुपति पारस के निमंत्रण पर उनके कार्यालय पहुंचे थे। उस दौरान लालू यादव ने संकेत दिया था कि भविष्य में पशुपति पारस महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। आज यह उनकी दूसरी मुलाकात हो रही है, जो 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के अंदर हो रही है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं।

सियासी हलचल तेज

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो पशुपति पारस महागठबंधन का दामन थाम सकते हैं। मामलू हो कि लोकसभा चुनाव में एनडीए में तरजीह नहीं मिलने के कारण पारस नाराज चल रहे थे। हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद पारस ने कहा था कि वो एनडीए के हिस्सा हैं। वहीं अब पारस लालू यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं। लालू यादव और पशुपति पारस के बीच मुलाकात जारी है। इस मुलाकात से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि पारस एनडीए को बड़ा झटका दे सकते हैं।  

NSIT
Nsmch