LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Pappu Yadav: तो मैं इस्तीफा दे दूंगा, पुलिस के खुलासे पर भड़के पप्पू यादव, CBI से कराई जाए जांच, नीतीश सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पुलिस खुलासे पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में सीबीआई जांच हो उन्हें बिहार सरकार की पुलिस पर भरोसा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर वो गलत साबित होते हैं तो इस्तीफा दे देंगे।

Pappu Yadav
Pappu Yadav will resign - फोटो : Reporter

Pappu Yadav:  पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने भोजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई संगीन खुलासे भी किए हैं। पुलिस की मानें तो पप्पू यादव की सुरक्षा के लिए उनके ही लोगों के द्वारा धमकी देने और हत्या करने का खेल खेला गया था। इस मामले में पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने मंगलवार को खुलासा किया। वहीं पुलिस के खुलासे को सुनते ही पप्पू यादव भड़क गए हैं। पप्पू यादव ने दावा कर दिया है कि अगर उनपर  लगे आरोप सही साबित हुए तो वो इस्तीफा दे देंगे। साथ ही पप्पू यादव ने यह भी कहा है कि मेरा चरित्र सुरक्षा लेने का कभी नहीं रहा है। 

सुरक्षा के लिए रची गई साजिश ?

पुलिस ने बताया कि पप्पू यादव को धमकी मामले में भोजपुर जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसने पूछताछ में कबूल किया है कि सांसद के कुछ करीबी लोगों द्वारा ही उन्हें धमकी देने का खेल खेला गया। धमकी देने के पीछे मूल मकसद पप्पू यादव को सुरक्षा प्रदान कराने के लिए दबाव बनाया था। इसलिए यह षड्यंत्र रचा गया और बार बार धमकी दी गई। इसके लिए सांसद के करीबी लोगों ने धमकी देने वाले शख्स को 2000 रुपए भी दिए थे। वहीं पुलिस खुलासे के बाद ही बिहार की सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने धमकी मामले में पप्पू यादव की भूमिका की जांच करवाने की मांग कर दी है।

पुलिस खुलासे पर भड़के पप्पू यादव

वहीं मामले के सामने आते ही सांसद पप्पू यादव भड़क गए हैं। पप्पू यादव बीती रात फेसबुक पर लाइव आकर अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर पलटवार किया है उन्होंने कहा है कि अगर आरोप सही साबित हो गए तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि, 'मैंने 24 फोन नंबर डीजी को भेजे हैं। कभी पाकिस्तान, कभी मलेशिया तो कभी नेपाल से फोन आए। इन सभी नंबरों की जांच कहां है, जिसके बारे में आज तक आपने खुलासा नहीं किया है। मुझे लगातार जेल से भी मारने की धमकी दी गई लेकिन इसके बारे में भी आपन खुलासा नहीं किया है। आखिर क्यों? आपके प्रशासन को डर क्यूं है?'

मेरा चरित्र सुरक्षा लेने का नहीं 

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि, 'मेरा चरित्र सुरक्षा लेने का कभी नहीं रहा। मैं सात बार का सांसद हूं। पूर्णिया की जनता और बिहार की जनता काफी है। मैं लगातार कई दिनों तक जंगल में घूमता हूं। मैं बिना सुरक्षा के महाराष्ट्र गया था। मैं दिल्ली में हूं, कोई सुरक्षा है क्या? जिसको मारना होगा मार देगा। आपको क्या चिंता है। आप चिंता मत करिए। मैं मरने को तैयार हूं।'

NSIT
Nsmch

मैं इस्तीफा दे दूंगा

पप्पू यादव ने इस मामले में CBI जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि 'अगर मैंने जिंदगी में सुरक्षा लेने के लिए ऐसी हरकत करूंगा तो मैं कल(4 दिसंबर) को इस्तीफा दे दूंगा। जिसके जीवन में डर नहीं है वो सुरक्षा के लिए भीख मांगेगा। मैं कोई जाति नहीं जानता। मैं पूर्व एमपी से कहना चाहता हूं कि आपकी सरकार है...आप सीबीआई से जांच करवाएं। मैं सीबीआई से जांच करवाने की मांग करता हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज की निगरानी में जांच चाहता हूं। मुझे बिहार सरकार की पुलिस पर भरोसा नहीं है। प्लीज...अगर हिम्मत है तो सीबीआई से जांच करवा कर देख लीजिए।'

CBI से कराई जाए जांच

साथ पप्पू यादव ट्विट कर कहा कि, "मुझे धमकी देने के प्रकरण की हाई कोर्ट के पर्यवेक्षण में सीबीआई जांच हो ! मुझे लगता है सत्ता में बैठे कुछ साज़िशकर्ता पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल कर मेरी हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं! अगर सरकार शीघ्र इस पर निर्णय नहीं लेती है तो हम हाईकोर्ट में इसके लिए याचिका दाखिल करेंगे।" पप्पू यादव ने सीएम नीतीश से कहा कि, आपकी पुलिस मानसिक रूप से दिवालिया हो गई है वह वही व्यवहार कर रही है जो दिवंगत कांग्रेस MLA हेमंत शाही जी को गोली लगने पर तत्कालीन सरकार और प्रशासन ने किया था। उनपर घायल होने की नौटंकी का आरोप लगाया,बाद में इलाजरत हेमंत जी की मृत्यु हो गई थी! पुनः वही हो रहा है। 

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद शुरु हुआ धमकियों का खेल

बता दें कि, मुम्बई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद  लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया था। उसके बाद पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी के पक्ष में बयान दिया था। साथ ही  लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर जमकर बरसे थे। इसके कुछ दिन बाद ही अचानक से पप्पू यादव ने दावा किया कि उन्हें  लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसमें बार बार फोन कॉल आने और वीडियो तथा ऑडियो जारी करने का मामला शामिल रहा था. इसे लेकर वे यह भी अपील करते रहे कि उनकी जान को खतरा है. इसलिए उनकी सुरक्षा बढाई जाए। 


अब तक मिल चुकी है 22 धमकी

पप्पू यादव ने दावा किया कि उन्हें देश और विदेश से लगभग 22 धमकियां मिल चुकी हैं। पप्पू यादव बार बार यह कहते रहे कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार धमकी मिल रही है। साथ ही उन्होंने पिछले सप्ताह ही कहा कि उनकी जान पर बढ़ते खतरे के कारण उनके दोस्त ने उन्हें बुलेट प्रूफ कार गिफ्ट दी है। पप्पू यादव को गिफ्ट में मिली नई कार की कीमत 2.50 करोड़ रुपये है। बुलेटप्रूफ टोयोटा लैंड क्रूजर 200 में बैठे पप्पू की तस्वीरें सामने आई थी। उन्होंने कहा था कि इस कार पर रॉकेट लॉन्चर से हमले का भी कोई असर नहीं होगा।