LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Pappu Yadav: लॉरेंस का नाम लेते हुए पप्पू यादव को धमकी दो, नेता बना दूंगा, सांसद के करीबी ने दी लालच, कोर्ट में आरोपी रामबाबू के कबूलनामें से खुली पोल

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के प्रवक्ता ने आरोपी राम बाबू को पैसों के लालच के साथ नेता बनाने को कहकर सांसद को धमकी भरा वीडियो भेजवाया था। आरोपी राम बाबू ने कोर्ट के सामने कबूल किया है।

Pappu Yadav
Pappu Yadav Threaten- फोटो : Reporter

Pappu Yadav:  बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के धमकी मामले में नया मोड़ सामने आया है। गिरफ्तार आरोपी राम बाबू राय ने अपने कबूलनामे में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने सांसद के प्रवक्ता पर कई संगीन आरोप लगाया है। आरोपी ने कोर्ट में दिए बयान में कहा कि सांसद के प्रवक्ता ने उसे पद और रुपए का लालच लेकर धमकी भरा वीडियो बनाकर भेजने को कहा था। आरोपी ने यह भी कहा कि वो लॉरेंस बिश्नोई को नहीं जानता है। 

धमकी दो नेता बना दूंगा...

कोर्ट में दिए बयान में आरोपी राम बाबू राय ने बताया कि 'राजेश यादव ने मुझसे कहा था कि मैं तुम्हें भी नेता बना दूंगा, लेकिन उसके लिए तुम्हें एक काम करना होगा। इसके बाद तुम्हें कोई दिक्कत हो तो तुम मुझे बताना।' इसके बाद राजेश यादव ने मुझे सांसद पप्पू यादव का मोबाइल नंबर दिया। मुझसे कहा कि तुम्हें मोबाइल में धमकी भरा वीडियो बनाना है। वीडियो बनाने में उसने हमारी मदद की। मैं बोल रहा था और वो वीडियो बना रहा था। राजेश यादव ने मुझसे कहा था कि वीडियो में लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर तुम्हें सांसद को धमकी देनी है।'

धमकी मिलने से सांसद को मिलेगी Z सिक्योरिटी

'वीडियो में कहना है कि हम लॉरेंस बिश्नोई के आदमी हैं। बिश्नोई से माफी मांग लो नहीं तो तुमको 5 दिन के अंदर जान से मार देंगे। जिसके बाद 1 दिसंबर को सांसद पप्पू यादव को यह वीडियो भेजना है। ऐसा करने से सांसद पप्पू यादव को Z सिक्योरिटी की सुरक्षा दी जाएगी। उनकी लोकप्रियता भी बढ़ जाएगी।' आरोपी ने इसके बाद अपने फोन से एक वीडियो बनाकर सांसद को भेजा भी था। 

इस्तीफा दे दूंगा

वीडियो में आरोपी रामबाबू ने कहा था कि गैंग बिश्नोई टीम बिहार..पप्पू यादव पूर्णिया सांसद को हमलोग 5 से 6 दिन ममें कत्ल करने जा रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने रामबाबू को भोजपुर से गिरफ्तार किया था। वहीं वीडियो के साथ ही व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से भी सांसद पप्पू यादव को धमकी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कई खुलासे किए हैं। इस खुलासे से राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। वहीं सांसद पप्पू यादव ने भी इस मामले में अपनी बात रखी है। साथ ही उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है और कहा है कि यदि में गलत हूं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। 

NSIT
Nsmch

मैं मरने के लिए तैयार हूं

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि, 'मेरा चरित्र सुरक्षा लेने का कभी नहीं रहा। मैं सात बार का सांसद हूं। पूर्णिया की जनता और बिहार की जनता काफी है। मैं लगातार कई दिनों तक जंगल में घूमता हूं। मैं बिना सुरक्षा के महाराष्ट्र गया था। मैं दिल्ली में हूं, कोई सुरक्षा है क्या? जिसको मारना होगा मार देगा। आपको क्या चिंता है। आप चिंता मत करिए। मैं मरने को तैयार हूं।'


मैं इस्तीफा दे दूंगा

पप्पू यादव ने इस मामले में CBI जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि 'अगर मैंने जिंदगी में सुरक्षा लेने के लिए ऐसी हरकत करूंगा तो मैं कल(4 दिसंबर) को इस्तीफा दे दूंगा। जिसके जीवन में डर नहीं है वो सुरक्षा के लिए भीख मांगेगा। मैं कोई जाति नहीं जानता। मैं पूर्व एमपी से कहना चाहता हूं कि आपकी सरकार है...आप सीबीआई से जांच करवाएं। मैं सीबीआई से जांच करवाने की मांग करता हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज की निगरानी में जांच चाहता हूं। मुझे बिहार सरकार की पुलिस पर भरोसा नहीं है। प्लीज...अगर हिम्मत है तो सीबीआई से जांच करवा कर देख लीजिए।'