LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Pragati Yatra: वैशाली पहुंचेगी नीतीश की प्रगति यात्रा, 318 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे सीएम

वैशाली जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन के लिए व्यापक तैयारी की है। नगमा गांव को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, सड़क से लेकर उनके रूट में आने वाले सभी संपर्क पथ चकाचक कर दिया गया है और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Nitish Kumar

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी सोमवार को वैशाली जिले के नगवां गांव में प्रगति यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री जिले को 318 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। बेलसर प्रखंड के नगवां गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंचायत भवन, खेल मैदान, मनरेगा भवन, हाई स्कूल सहित अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री जीविका दीदी को एक पोखर की सौगात देंगे, जहां मत्स्य पालन और बत्तख पालन किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन के लिए व्यापक तैयारी की है। नगमा गांव को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, सड़क से लेकर उनके रूट में आने वाले सभी संपर्क पथ चकाचक कर दिया गया है। और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल को पूरे तरीके से वेरीकेट कर दिया गया है। यहां तक कि उस पथ को भी जिला प्रशासन ने दोनों तरफ से बेरीकेटिंग कर बंद कर दिया है। गांव के वार्ड संख्या-2 और 4 में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

युद्ध स्तर पर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी की जा रही है। बिजली विभाग के द्वारा पुराने ट्रांसफर को बदलकर नए ट्रांसफर लगाए गए हैं। इसके साथ ही बीपीएल उपभोक्ता को बिजली का कनेक्शन भी तेजी से दिया जा रहा है। इसके अलावा कई जीविका दीदी को भी अपनी रोजी रोजगार चलने को लेकर लोन भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही सभी विभाग के प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाया जा रहे हैं।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार