LATEST NEWS

  • Patna Bikram police flag march
  • पटना के बिक्रम में पुलिस का फ्लैग मार्च: DSP पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पंडालों का निरीक्षण,शांति

  • Bihar News : पूर्णिया में वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांसर के साथ कट्टा लहराने वाला युवक को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
  • Bihar News : पूर्णिया में वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांसर के साथ कट्टा लहराने

  • मुर्गी फार्म के नीचे बना रखा था अवैध शराब का तहखाना: 5580 केन बीयर और 15 लाख की शराब जब्त, एक महिला समेत चार गिरफ्तार
  • मुर्गी फार्म के नीचे बना रखा था अवैध शराब का तहखाना: 5580 केन बीयर और 15 लाख की

  • Motihari flag march by DM SP
  • मोतिहारी में डीएम-एसपी की अगुवाई में फ्लैग मार्च: 833 स्थलों पर पुलिस बल तैनात, शांति की अपील

  • jamui woman murdered witchcraft suspicion
  • जमुई में अंधविश्वास का तांडव: डायन के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, झाड़ी में मिला शव

Bihar News : अवैध खनन की सूचना दीजिये नीतीश सरकार से ईनाम पाइए, शुरू हुई अनोखी पहल, बिहारी योद्धाओं को पुरस्कार

बिहार में अवैध खनन पर रोक लगाने की पहल के तहत के नीतीश सरकार ने एक अनोखी योजना की शुरुआत की है. खनन सह राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के मौजूदगी में बिहारी योद्धाओं के लिए पुरस्कार राशि जारी की गई.

 illegal mining
illegal mining in Bihar- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार में अवैध खनन की जानकारी देने वालों को नीतीश सरकार ने पुरस्कृत करने की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन कर राजस्व चोरी करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग करनेवाले बिहारी योद्धाओं के सम्मान कार्यक्रम का गुरुवार को शुभारंभ किया। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्मानित होनेवाले 24 बिहारी खनन योद्धाओं के खाते में माऊस क्लिक कर पुरस्कार स्वरूप मिलनेवाली राशि हस्तांतरित की। अवैध खनन कर राजस्व चोरी करनेवाले खनन माफियाओं की सूचना देनेवाले को यह राशि प्रदान की जा रही है। 

Diarch GO

इसके तहत ट्रैक्टर की सूचना देनेवाले योद्धाओं को 5 हजार और ट्रक की सूचना देनेवाले योद्धाओं को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि सम्मानस्वरूप दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान खान एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने विभाग के अद्यतन कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अवैध खनन की रोकथाम हेतु किए जानेवाले कार्य, विभाग में किए जा रहे नवाचार सहित अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान खान एवं भूतत्व विभाग के कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई। 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, खान एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक विनोद दूहन उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch