LATEST NEWS

  •  Bhojpur murder
  • Bhojpur murder: भोजपुर में जमीन के लिए खूनी खेल! 70 साल के किसान की पीटकर हत्या, आरोपी

  • Nawada gas leak
  • Nawada gas leak: बच्चों के लिए दूध गर्म करना पड़ा महंगा! नवादा में गैस रिसाव से महिला बुरी

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

पटना के बिक्रम में पुलिस का फ्लैग मार्च: DSP पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पंडालों का निरीक्षण,शांति की अपील

पटना एसएसपी के निर्देश पर बिक्रम में एसडीपीओ पालीगंज-2 के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गए।

Patna Bikram police flag march
पटना के बिक्रम में पुलिस का फ्लैग मार्च- फोटो : Reporter

पटना के बिक्रम में दुर्गा पूजा के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से  वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), पटना के निर्देशन में  शुक्रवार की संध्या जिले के बिक्रम में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) पालीगंज-2 पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास जगाना, शांति का माहौल कायम करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा प्रशासनिक संदेश देना था।

पूजा पंडालों का गहन निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

फ्लैग मार्च के दौरान एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बिक्रम क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख पूजा स्थलों और दुर्गा पूजा पंडालों का भौतिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पंडालों में भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास मार्ग और सुरक्षा के सभी मानकों का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को अत्यंत सतर्क रहने, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा सुरक्षा दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के सख्त निर्देश दिए गए।

एसडीपीओ ने की अफवाहों से बचने और भाईचारा बनाए रखने की अपील

फ्लैग मार्च के समापन के अवसर पर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा ने स्थानीय नागरिकों और पूजा समितियों से संवाद करते हुए विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु और आम नागरिक आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के वातावरण में मां दुर्गा की पूजा का यह पवित्र त्योहार मनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचित कर सहयोग करें।

NSIT
Nsmch

प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की रही सक्रिय मौजूदगी

इस सघन फ्लैग मार्च अभियान में पुलिस और सिविल प्रशासन के कई वरीय अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनमें बिक्रम के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पंकज कुमार, अंचल अधिकारी (CO) मयंक शेखर, सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद, रानीतालाब थानाध्यक्ष नौनीत आनंद और सब-इंस्पेक्टर (SI) गुड़िया कुमारी शामिल थे। अधिकारियों के साथ सैकड़ों की संख्या में सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने मुख्य बाजारों और रास्तों पर मार्च किया, जिससे पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद नजर आई।

ऋषिकेश की रिपोर्ट