LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

मोतिहारी में डीएम-एसपी की अगुवाई में फ्लैग मार्च: 833 स्थलों पर पुलिस बल तैनात, शांति की अपील

मोतिहारी डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च। 833 संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात।फ्लैग मार्च के माध्यम से अधिकारियों ने आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने अपील की

Motihari flag march by DM SP
मोतिहारी में डीएम-एसपी के नेतृत्व में निकला भव्य फ्लैग मार्च, शांति की अपील- फोटो : Reporter

दुर्गा पूजा के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में जिले में एक विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों ने आम नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और निर्भीक होकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासन ने साफ किया कि किसी भी संदिग्ध सूचना की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस या जिला प्रशासन को सूचित कर सहयोग करें।

पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा मार्च, बाइक पेट्रोलिंग भी हुई

यह फ्लैग मार्च मोतिहारी पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, बलुआ फ्लाईओवर, सदर अस्पताल, टाउन थाना, मीना बाजार, गांधी चौक, गांजा गद्दी चौक, हिंदी बाजार और नाका नंबर 02 से होते हुए गोशाला तक गया। इस दौरान डीएम और एसपी ने स्वयं बाइकर्स पुलिस के साथ मोटरसाइकिल से शहर के प्रमुख इलाकों में सघन गश्त (पेट्रोलिंग) की। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक भी लिया।

NSIT
Nsmch

नगर आयुक्त, एसडीओ और डीएसपी समेत भारी पुलिस बल रहा तैनात

इस बड़े सुरक्षा अभियान में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के अलावा नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) तथा भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे। अधिकारियों की मौजूदगी ने शहरवासियों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम किया। प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग या शांति भंग करने की कोशिश पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संवेदनशील 833 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने संवेदनशील और प्रमुख 833 स्थानों को चिह्नित किया है। इन सभी स्थानों पर दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट), पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। डीएम और एसपी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को 24 घंटे सजग, तत्पर और मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। प्रशासन का मानना है कि संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखकर अफवाहों के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सकता है।

जिले में 944 पूजा पंडाल स्थापित, 21 से 24 अक्टूबर तक होगा प्रतिमा विसर्जन

जिलाधिकारी ने अनुमंडलवार आंकड़े साझा करते हुए बताया कि पूरे जिले में कुल 749 अस्थाई और 195 स्थाई (कुल 944) मूर्तियों/पूजा पंडालों की स्थापना की जा रही है। इसमें सदर मोतिहारी में 212, चकिया में 205, पकड़ीदयाल में 96, सिकरहना में 107, रक्सौल में 152 तथा अरेराज अनुमंडल में 174 मूर्तियां शामिल हैं। प्रशासन ने प्रतिमा विसर्जन की तिथियां 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की हैं, जिसके लिए विसर्जन मार्गों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट