LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

BIHAR POLITICS - नीतीश जी एनडीए के साथ, बिहार में लालू के दही चूड़ा के भोज का नहीं होगा फायदा, भाजपा ने कर दिया ऐलान

BIHAR POLITICS - बिहार में सत्ता परिवर्तन की चर्चा के बीच एनडीए ने एक बार फिर से अपनी एकजुटता दिखाई है। आज एनडीए की मीटिंग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ हैं। अब कोई चूड़ा दही भोज काम नहीं आएगा

BIHAR POLITICS - नीतीश जी एनडीए के साथ, बिहार में लालू के दह
एनडीए की मीटिंग में दिखाई एकजुटता- फोटो : रंजन कुमार

PATNA - बिहार की राजनीति में 14 जनवरी को होनेवाले दही चूड़ा गुड़ भोज का बड़ा महत्व है। कई बार यहां राजनीति में भोज के बाद बड़ा बदलाव आ जाता है। इस बार भी लालू प्रसाद ने जब नीतीश कुमार की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया तो दही चूड़ा के भोज की चर्चा शुरू हो गई। लेकिन, पहले नीतीश कुमार ने इन चर्चाओं पर विराम लगाया, वहीं अब भाजपा ने भी साफ कर दिया है कि लालू जी के भोज का कोई फायदा नहीं है। एनडीए साथ है इस बार हम साथ में भोज करेंगे और जनता के बीच जाएंगे

पटना में आयोजित एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि बिहार मे एनडीए की सरकार को कोई खतरा नहीं है। 15 जनवरी से गठबंधन की पार्टियों का कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हो रहा है। जिसकी शुरूआत बगहा से की जाएगी। 

बीपीएससी विवाद पर साक्ष्य जुटा रहा आयोग

BPSC छात्रों की मांग पर सभी सेंटरों की जांच करा रही है। आयोग ने ही सबसे पहले छात्रों की मांग पर एक सेंटर की परीक्षा रद्द की थी। दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार छात्रों की मांग पर संवेदनशील है। अगर अभी से लेकर रिजल्ट निकलने तक परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर एक भी साक्ष्य मिलता है सरकार उन पर फैसला लेगा।

एनडीए की मीटिंग में दिलीप जायसवाल ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल और नेता, जिनके धरातल खिसकता जा रहा है। उन्होंने अभ्यर्थियों के साथ राजनीति की, जिससे आंदोलन कमजोर हुआ। यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है।

NSIT
Nsmch

प्रशांत किशोर को भाजपा की बी टीम बताने पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव ऐसा कह रहे हैं तो हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बी टीम, सी टीम इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

REPORT - RANJAN KUMAR