LATEST NEWS

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

Nitish Kumar : सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा का नया शेड्यूल हुआ जारी, 5 और 6 जनवरी को दो जिलों का करेंगे दौरा, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 23 दिसम्बर से शुरू हुई प्रगति यात्रा में 27 दिसम्बर और 28 दिसम्बर को स्थगित की गई यात्रा के बाद अब नया शेड्यूल जारी हुआ है. इसमें सीएम नीतीश 5 और 6 जनवरी को दो जिलो का दौरा करेंगे.

Pragati Yatra
Pragati Yatra- फोटो : news4nation

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर शुक्रवार को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने नया शेड्यूल जारी किया. इसके तहत सीएम नीतीश अगले वर्ष के आरंभ में 5 और 6 जनवरी को दो जिलो का दौरा करेंगे. 

सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा के प्रथम चरण के अंतर्गत 27 दिसम्बर को मुज्जफरपुर और 28 दिसम्बर को वैशाली में यात्रा होनी थी. हालाँकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के कारण इन दोनों जिलों की यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है. इसी कारण अब नए सिरे से प्रगति यात्रा का शेड्यूल जारी हुआ है. 

प्रगति यात्रा के तहत अब सीएम नीतीश 5 जनवरी 2025 को मुजफ्फरपुर जाएंगे. वहीं अगले दिन वे वैशाली में प्रगति यात्रा पर जाएंगे. दोनों दिन वे वापस रात्रि विश्राम के लिए पटना आएंगे. दरअसल सीएम नीतीश ने इसी महीने 23 जनवरी को प्रगति यात्रा की शुरुआत की. वे कई जिलों में यात्रा कर चुके हैं.  

वहीं बिहार सरकार ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर उनके सम्मान में दिनांक 26.12.2024 से 01.01.2025 तक (कुल सात दिनों का) राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय शोक की अवधि में राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधा झुका रहेगा, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस अवधि में कोई राजकीय समारोह एवं सरकारी मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।

NSIT
Nsmch

CM नीतीश ने जताया दुःख

इसके पहले डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद। वे एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है।