LATEST NEWS

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

BIHAR POLITICS - बिहार मे एनडीए का 'मिशन 225' शुरू, BJP-JDU सहित पांचों घटक दलों के प्रदेश प्रमुख ने बना लिया प्लान

BIHAR POLITICS - अगले साल बिहार चुनाव में मिशन 225 को लेकर बिहार एनडीए के पांचों पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों ने आज महत्वपूर्ण बैठक की है। बैठक में चुनाव को लेकर गठबंधन की नीतियों को लेकर चर्चा की गई।

 BIHAR POLITICS - बिहार मे एनडीए का 'मिशन 225' शुरू, BJP-JDU

PATNA - बिहार में अगले साल होनेवाले चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। जहां तेजस्वी यादव ने आज अपने सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों को लेकर चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यालय में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष ने भी महत्वपूर्ण बैठक की है। जिसमें चुनाव में एनडीए के मिशन 225 को लेकर चर्चा की गई।

आज की बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने की। वहीं बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एलजेपीआर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी मौजूद रहे।

जिले में एनडीए के साझा कार्यक्रम

बैठक को लेकर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि अगले महीने बगहा से एनडीए का साझा कार्यक्रम होना है। जिसमें सभी पार्टियों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए आज बैठक बुलाई गई है।

इस दौरान उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी यादव द्वारा राजद विधायकों की बैठक बुलाने को लेकर कहा कि अब इसका कोई फायदा नहीं है। क्योंकि चुनाव में एनडीए की जीत होने जा रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम 225 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - नरोत्तम कुमार