LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar Politics : बक्सर में कल कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा में शामिल होंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, संगठन को मजबूत करने सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Bihar Politics : एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहाँ प्रगति यात्रा पर हैं. वहीँ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अलग अलग जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इसी कड़ी में कल तेजस्वी यादव बक्सर पहुंचेगे....पढ़िए आगे

Bihar Politics : बक्सर में कल कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्
बक्सर जायेंगे तेजस्वी - फोटो : sandip verma

BUXAR : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल 8 जनवरी को बक्सर के आशीर्वाद मैरिज हॉल में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:40 बजे से लेकर दोपहर 2:40 बजे तक आयोजित होगा। जानकारी के अनुसार, इसमें जिले के पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं को महागठबंधन के संदेश और नीतियों को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की दिशा में दिशा-निर्देश देंगे।

17 महीनों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर फोकस

कार्यक्रम का एक मुख्य उद्देश्य महागठबंधन सरकार के 17 महीनों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की योजना बनाना है। तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपेंगे कि वे सरकार के कार्यों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करें और विपक्ष के आरोपों का ठोस जवाब दें।

कैमूर से बक्सर तक संवाद यात्रा

जिला प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तेजस्वी यादव कैमूर में कार्यक्रम समाप्त करने के बाद बक्सर पहुंचेंगे। 8 जनवरी की सुबह 8 बजे से वे कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा में पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी सदस्यों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट