LATEST NEWS

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

Bihar News : लैंड फॉर जॉब मामले में होने वाली बड़ी सुनवाई के पहले भगवान के शरण में लालू यादव ! कोर्ट का फैसला आने के पूर्व यहां रवाना हुए राजद सुप्रीमो

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में में होने वाली सुनवाई के पहले राजद सुप्रीमो आरा यात्रा पर रवाना हो गए. वे वहां एक प्रसिद्ध मंदिर में पूजा कर सकते हैं.

Lalu Yadav
Lalu Yadav- फोटो : news4nation

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव गुरुवार को आरा रवाना हो गए. राजद सुप्रीमो से जुड़े लैंड फॉर जॉब मामले में आज ही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई है. वहीं बिहार में लालू यादव अपनी आरा यात्रा में जिले के एक प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना कर सकते हैं. 

हालाँकि लालू यादव की आरा यात्रा एक निजी कार्यक्रम में सिलसिले में बताई जा रही है. लेकिन लेकिन पार्टी के सूत्रों के अनुसार वहां बखोरापुर वाली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भी जा सकते हैं. अपने विशेष वाहन से लालू प्रसाद यादव आरा के लिए रवाना हुए.  

दरअसल, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 16 जनवरी को लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई निर्धारित है. इस मामले में लालू परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं, जिनमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव का नाम शामिल है. पहले यह सुनवाई 23 दिसंबर को होनी थी लेकिन एक आरोपी के खिलाफ केस चलाने की अनुमति न मिलने के कारण इसे 16 जनवरी की तारीख निर्धारित की गई थी. 

 इसके  पहले 7 अक्टूबर को हुई सुनवाई में लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार सहित सभी 9 आरोपियों को जमानत प्रदान की गई थी. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी थी और सभी को अपने पासपोर्ट सरेंडर करने का निर्देश दिया था. 

NSIT
Nsmch

रंजन की रिपोर्ट