LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar News : विधानसभा चुनाव से पहले ही लालू-तेजस्वी ने मान ली हार, गिरिराज सिंह ने किया बड़ा खुलासा, नीतीश कुमार का करारा तमाचा

बिहार में नीतीश कुमार के फिर से लालू यादव के साथ जाने की अटकलबाजियों के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को दावा किया कि लालू-तेजस्वी तो पहले ही चुनावी हार मान चुके हैं. उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा दावा किया.

 Giriraj Singh
Giriraj Singh- फोटो : news4nation

Bihar News : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर छक्का पंजा का खेल खेलने का आरोप लगाया. गिरिराज ने रविवार को कहा कि दोनों बाप-बेटे महागठबंधन में छक्का-पंजा खेल रहे हैं, और नीतीश कुमार के जवाब ने उनके मुंह पर करारा तमाचा मारा है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव चुनाव हार चुके हैं। लालू प्रसाद ने हार स्वीकार कर ली है और इसलिए बाप-बेटे दोनों मिलकर चाल चल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने लालू प्रसाद को दिखा दिया कि अब बिहार में फिर से उनका राज नहीं चाहिए. राज्य में लूट खसौट हो, लालू प्रसाद का वह राज बिहार को नहीं चाहिए, जंगल राज नहीं चाहिए, ये लोगों ने स्वीकर कर लिया है. लालू प्रसाद हार के डर से नीतीश कुमार के आगे फिर से घुटना टेक रहे हैं.

उन्होंने कहा कि  बिहार की जनता ने जो मन बना लिया है. जनता वही काम करने जा रही है. इस बात को लालू  यादव और तेजस्वी यादव भी भांप गए हैं. इसीलिए तरह-तरह की गलत बयानबाजी करके लोगों को वह भ्रमित कर रहे हैं. इससे उन्हें कोई फायदा होने वाला नहीं है.  उन्होंने कहा कि लोगों को अब जंगल राज वापस नहीं चाहिए, जिसमें लूट, मारपीट व अपराध की घटनाएं होती थी.

हालाँकि 2025 में बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस पर गिरिराज सिंह ने चुप्पी साधते हुए इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया. दरअसल, पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए हमारा दरवाजा हमेशा खुला है और नीतीश को भी खोल कर रखना चाहिए. इसी को लेकर अब गिरिराज सिंह ने लालू-तेजस्वी पर हमला बोला. 

NSIT
Nsmch