LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar Politics: 'नौटंकीबाज प्रशांत किशोर गिरफ्तार', जदयू ने पीके पर बोला बड़ा हमला, राजनीतिक चेहरा चमका रहे पीके

Bihar Politics: जदयू एमएलसी ने कहा कि, "कंबल वाले और वैनिटी वैन वाले जो मीडिया के सवालों को बैन करते हैं प्रशांत किशोर गांधी मैदान पटना में उच्च न्यायालय के निर्देश की लगातार अवहेलना कर रहे थे

Neeraj Kumar pk
Neeraj Kumar attack on pk- फोटो : Reporter

Bihar Politics: बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन अहम है। पटना पुलिस ने सुबह सुबह प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से उठा लिया है। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने पीके को गिरफ्तार कर लिया है और थोड़ी देर में उन्हें कोर्ट में पेश करने वाली है। वहीं पीके की गिरफ्तारी को लेकर बयानबाजी का दौर शुरु हो गया है। जदयू एमएलसी ने प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीके को नौटंकीबाज नेता करार दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन के आग्रह के बावजूद हठधर्मिता के शिकार पीके आंदोलन कर रहे थे।  

पीके कर रहे राजनीतिक नौटंकी

जदयू एमएलसी ने कहा कि, "कंबल वाले और वैनिटी वैन वाले जो मीडिया के सवालों को बैन करते हैं प्रशांत किशोर गांधी मैदान पटना में उच्च न्यायालय के निर्देश की लगातार अवहेलना कर रहे थे। प्रशासन आग्रह कर रहा था लेकिन है हठधर्मिता के शिकार हो गए थे। प्रचार के भूखे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों ने तो पीके की मांग को दरकिनार कर दिया। सभी अभ्यर्थी एग्जाम में अपीयर हो गए। तो यह राजनीतिक नौटंकी किस बात की। 

राजनीति चेहरा चमकाना चाहते हैं पीके

नीरज कुमार ने कहा कि, पीके केवल प्रचार के भूखे हैं और साथ ही साथ बिहार की जनता जानती है कि आंगनबाड़ी सेविका का अत्यंत पिछड़ा वर्ग का बेटा आज बीपीएससी का टॉपर बना रहा है। तो एग्जाम में पारदर्शिता के बदौलत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी चलाना अलग बात होता है राजनीति करना अलग विषय होता है। राजनीति आपके समर्थ के बाहर की चीज है। क्योंकि आप वैनिटी वैन में वास करने वाले लोग हैं। ऐसो आराम की जिंदगी वाले लोग हैं। ऐसे लोगों को जनता पसंद नहीं करती है और नई पीढ़ी तो जानती है आपको पहचानती है कि आप केवल राजनीति में चेहरा चमकाना चाहते हैं। 

कोर्ट में पेश होंगे पीके

मालूम हो कि प्रशांत किशोर को आज सुबह पुलिस हिरासत में लिया गया। जिसके बाद पुलिस पीके को लेकर एम्स पहुंची। एम्स ले जाने के बाद पीके ने इलाज कराने से मना कर दिया। वहीं समर्थकों ने एम्स के बाहर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने एम्स के बाहर लाठीचार्ज भी किया। पुलिस फिलहाल पीके को लेकर किसी अज्ञात जगह गई है। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में पीके कोर्ट में पेश होंगे।  

NSIT
Nsmch