LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

BIHAR POLITICS - अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे तेजस्वी, लोगों से की लालू प्रसाद के हाथ को मजबूत करने की अपील, कहा – राघोपुर से हो रहा सौतेला व्यवहार

BIHAR POLITICS - तेजस्वी यादव आज अपने विधानसभा क्षेत्र में थे। जहां उन्होंने लोगों से लालू प्रसाद के हाथ को मजबूत करन की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार राघोपुर की जनता से सौतेला व्यवहार कर रही है।

BIHAR POLITICS - अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे तेजस्वी, लोगों
राघोपुर में तेजस्वी ने की अपील- फोटो : रिषभ कुमार

HAJIPUR - नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन परिसर में पार्टी कार्यकर्ता को राजद का सदस्यता दिलाया। तेजस्वी यादव ने मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों को राजद की सदस्यता दिलाकर लालू प्रसाद यादव के हाथों को मजबूत करने का अपील किया। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे बिहार में एक करोड़ सदस्य बनाया जाएगा। बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार राघोपुर के लोगों के साथ सौतेलापन रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार बनेगी तो माई बहन मान योजना के तहत सभी महिलाओं को प्रत्येक माह खाते में ₹2500 दिया जाएगा। ₹400 मिलने वाले बिरधा और विकलांग पेंशन को ₹1500 कर दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार के सदस्यों को 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 

भाजपा ने नहीं बनने दिया डिग्री कॉलेज

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो राघोपुर में कुछ भाइयों ने कहा कि यहां डिग्री कॉलेज नहीं बनेगा। हमारी सरकार ने डिग्री कॉलेज एवं सर्किट हाउस के लिए सिक्स लाइन पुल के पास जमीन भी चिन्हित कर दिया। लेकिन बीजेपी वालों ने फाइल रोक कर रखी है। उन्होंने कहा कि बिदुपुर के जमींदारी घाट पर पीपा पुल का निर्माण कार्य भी बीजेपी वालों के द्वारा रोका गया है। कौन है पुल बनाने वाले मंत्री विजय सिन्हा। सभी राघोपुर के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। 

घर-घर में लड़ाई लगा रही है सरकार

उन्होंने कहा कि जमीन सर्वे और दाखिल खारिज में भ्रष्टाचार हो रहा है। स्मार्ट मीटर और बिजली बिल से राघोपुर ही नहीं पूरे बिहार की जनता त्रस्त है। वह लोग घर-घर में लड़ाई लगवाने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार थी तो युवाओं को ₹500000 नौकरी दी गई वहीं तीन लाख नौकरी प्रक्रिया धिन की गई। बिहार सरकार छात्रों को पिटवा रही है परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है। 

NSIT
Nsmch

2025 में महागठबंधन की सरकार

तेजस्वी यादव ने कहा कि 2025 में महागठबंधन की सरकार बनेगी। तेजस्वी यादव ने मोहनपुर एवं मलिकपुर में लोगों को पार्टी का सदस्यता दिलाया वहीं कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी, चन्दन चौधरी, मुखिया शिवसागर राय,सुनील मालाकार, राजाराम राय, कृष्ण कुमार दास समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

REPORT - RISHBH KUMAR