LATEST NEWS

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

Bihar Politics: लालू और राहुल के मुलाकात पर भाजपा ने कसा तंज,कहा- बिहार में परजीवी है कांग्रेस

PHED मंत्री नीरज कुमार बबलू ने महाराणा प्रताप की स्मृति में कहा कि महाराणा प्रताप हमारे देश के महानायक थे और एक वीर योद्धा थे। उनका मानना है कि यदि महाराणा जैसे शूरवीर इस देश में नहीं होते, तो हमारा देश हिन्दुस्तान के बजाय मुगलिस्तान कहलाता।

Bihar Politics
'बिहार में परजीवी है कांग्रेस'- फोटो : Reporter

Bihar Politics: दरभंगा - बिहार के दरभंगा जिले में रविवार को क्षत्रिय समुदाय द्वारा महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू, सांसद वीणा देवी, जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह, साहेबगंज के विधायक राजू सिंह सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। 

बिहार सरकार के PHED मंत्री नीरज कुमार बबलू ने महाराणा प्रताप की स्मृति में कहा कि महाराणा प्रताप हमारे देश के महानायक थे और एक वीर योद्धा थे। उनका मानना है कि यदि महाराणा जैसे शूरवीर इस देश में नहीं होते, तो हमारा देश हिन्दुस्तान के बजाय मुगलिस्तान कहलाता।

वहीं, बिहार में लालू यादव के घर राहुल गांधी की मुलाकात के संदर्भ में नीरज कुमार बबलू ने कहा कि बिहार में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। कांग्रेस बिहार में एक परजीवी की तरह है और इसका कोई जनाधार नहीं है।

बिहार सरकार के PHED मंत्री नीरज कुमार बबलू ने  कहा कि आरजेडी अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुटी हुई है। आरजेडी ने कांग्रेस को यह स्पष्ट कर दिया है कि वह गठबंधन में बने रहने की इच्छुक नहीं है। पहले से ही लोग कह रहे हैं कि गठबंधन में दरार आ गई है। यह गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था। विधानसभा में सभी अपनी-अपनी स्थिति को देख रहे हैं। यह गठबंधन नरेंद्र मोदी जैसे शक्तिशाली नेता के भय से बना था। इस डर के कारण सभी छोटे दल एकत्रित हुए थे। अब जब वह नेता पुनः सक्रिय हो गया है, तो सभी छोटे दल अपने-अपने स्थान पर लौट गए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर