LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar News : प्रतिरोध मार्च को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने कई जिलों में किया सीएम नीतीश का पुतला दहन, बीपीएससी परीक्षा रद्द करने दुहराई मांग

Bihar News : प्रतिरोध मार्च को लेकर आज कई जिलों में महागठ्बन्धन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश का पुतला दहन किया. इस मौके पर उन्होंने बीपीएससी परीक्षा रद करने की मांग की..

Bihar News : प्रतिरोध मार्च को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने क

MUZAFFARPUR : आज सोमवार को जिला राजद कार्यालय से मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय तक विशाल प्रतिरोध मार्च निकाल कर पेपर लीक,BPSC में अनिमित्तता,छात्रों पर ठंड के मौसम में लाठी चार्ज और पानी के बौछार के खिलाफ,शिक्षा का गिरता स्तर,30 लाख ड्राप आउट विद्यार्थी,परीक्षाओं में पेपर लीक भय एवं तेजस्वी यादव जी द्वारा 3•50 लाख सृजित पदों को भरने को लेकर राजद,काँग्रेस,वामदल,सीपीआई,सीपीआईएम,वीआईपी के युवा-छात्र संगठन यानी महागठबंधन के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। सभी छात्र-युवा इकाई महागठबंधन दल के नेतागण एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल्द BPSC का रीएग्जाम कराया जाये। शुरू से हमलोग का दल इस मुद्दे पर गंभीर है। बिहार विधानसभा में 28 नवंबर को महागठबंधन के सभी विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी जी के नेतृत्व में BPSC में नॉर्मलाइजेशन और पेपर लीक के मुद्दे को मजबूती से उठाया था। प्रदर्शन में मौजूद युवाओं ने कहा की सरकार जब तक रीएग्जाम नहीं कराती है और हमारी सभी माँगों को पूरा नहीं करती है। तब तक हमलोग चैन से नहीं बैठेंगे और छात्रों के हक-अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे,लाठी-गोली की सरकार कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से राजद जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता,प्रधान महासचिव सुधीर यादव,युवा राजद जिला अध्यक्ष नितेश यादव,युवा राजद जिला मीडिया प्रभारी अहमद रज़ा,भाकपा माले नेता सूरज कुमार,युवा कॉंग्रेस मोहित राज,अब्दुल सद्दाम ,एनएसयूआई राजा,छात्र राजद जिला अध्यक्ष राजा बाबू,विश्वविद्यालय राजद अध्यक्ष हैदर निज़ामी,रतन चौधरी,आरिफ इमाम,विक्रांत यादव,प्रिंस मंसूरी,मदन मोहन,सुबोध गिरी,मो•चाँद,किंग यादव,गिरीश यादव,आकाश यादव,विकास साहनी,मृत्युंजय ठाकुर,शिबू यादव,अमरेन्द्र कुमार,रंजन यादव,शमसेर आलम,गुड्डू कुमार,विकास सिंह,विक्रम कुमार,मनोज राज,कृष्णा यादव,जयप्रकाश यादव,चंदन सहनी,रौशन कुमार,राहुल यादव,टिंकू कुशवाहा,त्रिवुभवन राम,सुबोध यादव,अजय यादव,राजूकुमार मंडल,राजकरण राय,राजू यादव एवं सैकड़ो छात्र-युवा महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीँ गोपालगंज शहर के मौनीया चौक के पास छात्र युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। साथ ही बीपीएससी छात्रों पर लाठी चार्ज व पानी के बौछार छोड़े  जाने के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए अपनी  नाराजगी जाहिर की। वही पुतला दहन के दौरान  दर्जनों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि बीपीएससी छात्रों के समर्थन में पूरा महागठबंधन परिवार खड़ा है। छात्रों पर सरकार के दमनकारी नीतियो का हम लोग विरोध करते है। दरअसल पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत छात्र युवा राजद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय से एक विरोध मार्च निकाला और शहर के विभिन्न मार्गो में भ्रमण करते हुए मौनीया चौक पहुंचकर पुतला दहन में तब्दील हो गई। दौरान बीपीएससी छात्रों के समर्थन आवाजे बुलंद करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान राजद नेता दिवाकर यादव ने कहा कि बीपीएससी समेत विभिन्न परीक्षाओं में व्यापक पैमाने पर धांधली के किया जा रहा है, जिससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एनडीए की सरकार में सिर्फ छात्रों पर लाठी चार्ज किया जा रहा है। ठंड के मौसम में पानी की बौछार छोड़े जा रहे है। छात्रों के साथ मारपीट किया जा रहा है। उन्हें पिटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या हमको अनशन करना अधिकार नहीं है।।आप गलत कर रहे है। तो क्या छात्र इसका विरोध भी ना करे। अगर विरोध कर रहे है तो  उपर से आप ताना शाही रवैया अपनाते है। छात्रों पर लाठी चार्ज और पानी के बौछार छोड़ने एक निंदनीय है। महागठबंधन परिवार इसका घोर निंदा कर रहा है।

NSIT
Nsmch

उधर गया में बीपीएससी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी मैदान से आक्रोश मार्च निकाला, जो विभिन्न सड़क मार्ग से होते हुए शहर के टावर चौक पहुंचा। टावर चौक के समीप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका, साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवा राष्ट्रीय जानता दल गया के जिला अध्यक्ष प्रभात रंजन पासवान ने कहा कि बीपीएससी जैसी परीक्षा का पत्र लीक हो जाता है, इससे बड़ी हास्यास्पद बात क्या होगी ? अब और परीक्षाओं की क्या स्थिति होगी ? यह स्वयं समझा जा सकता है. बीपीएससी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर तेजस्वी यादव के आह्वान पर छात्र राजद और युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंकने का कार्य किया है। हमलोग मांग करते हैं कि बीपीएससी की परीक्षा को अविलंब रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि बीपीएससी के मामले पर जो लोग आमरण अनशन कर रहे हैं, उन पर भी सरकार दमनकारी अभियान चला रही है। यह कहीं से सही नहीं है। छात्र राजद और युवा राजद इसकी घोर निंदा करती है। इस मौक़े पर उपस्थित युवा जिला प्रवक्ता अविनाश यादव, युवा वरीय उपाध्यक्ष विनोद यादव,जिला प्रधान सचिव सह प्रवक्ता जुगनू यादव, हैप्पी यादव, मिराज भाई, नगर अध्यक्ष समीर यादव,छात्र राजद राजद जिला अध्यक्ष अभिषेक उर्फ राजा बाबु,रबीन्द्र यादव AISF, मगध विश्वविद्यालय छात्र अध्यक्ष संतोष यादव, बँटी यादव,सूचित यादव,सिकंदर पासवान,रवि चंद्र वंशी,डोभी प्रखंड अध्य्क्ष विजय यादव,सुदामा यादव महसचिव युवा राजद, समाजसेवी अमित आर्यन, युवा शेरघाटी प्रखंड अनुज कुमार,मनोज कुमार,पवन कुमार,प्रिंस कुमार,सुखेन्द्र कुमार,प्रमोद यादव,प्रदेश युवा नेता सौरव यादव आदि लोगो ने भाग लिया। 

नरोत्तम के साथ गया से मनोज और गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट