LATEST NEWS

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के जरुरी टिप्स
  • NEET 2027 : गोल एजुकेशन विलेज में नीट 2027 के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

Nalanda News: राज्यपाल मो आरिफ खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे कल्याणबीघा, सीएम की माता की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी माता स्व परमेश्वरी देवी की 14 वीं पुण्यतिथि पर पैतृक गृह कल्याणबीघा पहुंचे उनके साथ बिहार के राज्यपाल मो आरिफ खान के अलावा सरकार के कई मंत्री और विधायक भी शामिल हुए ।

Governor Mohd Arif Khan and  CM Nitish
सीएम की माता की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि- फोटो : Reporter

Nalanda News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी माता स्व परमेश्वरी देवी की 14 वीं पुण्यतिथि पर पैतृक गृह कल्याणबीघा पहुंचे उनके साथ बिहार के राज्यपाल मो आरिफ खान के अलावा सरकार के कई मंत्री और विधायक भी शामिल हुए । इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल व अन्य लोगों ने कल्याणबीघा गांव स्थित स्वर्गीय राम लखन सिंह वैद्य स्मृति वाटिका में  लगाए गए प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । 

इस मौके पर मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना । मुख्यमंत्री और राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किए गए थे । श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल पटना के लिए रवाना हो गए।  इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार , विजय चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक जितेंद्र कुमार, कौशल किशोर, राष्ट्रीय महासचिव ई सुनील कुमार , जदयू जिलाध्यक्ष मो अरशद, बिहारशरीफ अध्यक्ष गुलरेज अंसारी ,मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कु देव,  महमूद बख्खो, रंजीत कुमार ,पूर्व अध्यक्ष बनारस प्र सिन्हा,  देवन प्रसाद, अतिपिछड़ा अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, विकास कुमार ,रोहित कुमार ,विजय कुमार सिंह, हरनौत अध्यक्ष रविकांत कुमार ,धीरज पटेल, राहुल रंजन कुशवाहा, राकेश पटेल, जनार्दन पंडित, डा वसुंधरा कुमारी और  जयप्रकाश कुमार मंगलम के अलावा कई लोग मौजूद थे।

सीएम नीतीश कुमार और  राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का कल्याण बिगहा में पहुंचे हैं। सीएम की मां परमेश्वरी देवी की बुधवार को 14वीं पुण्यतिथि है। डीएम शशांक शुभंकर, पुलिस अध्यक्ष भरत सोनी , डीटीओ अनिल कुमार दास , एसडीओ काजल नितिन वैभव, डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित है।  सुबह सीएम नीतीश कुमार , एवं राज्यपाल नीतीश के पैतृक गांव पहुंचे।